लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े स्वर्ण आभूषण दुकान से लूट लिए 40 लाख के आभूषण

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2024 16:51 IST

लुटेरों ने करीब 20 से 25 मिनट में ही 40 लाख के आभूषण लूट लिए। वहीं भागने के दौरान शोरूम के मालिक ने फायरिंग की, जिसमें दो लुटेरों को गोली लग गई।

Open in App

पटना:बिहार में बेखौफ अपराधियों के द्वारा लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बेगूसराय में हथियार के बल पर 6 अपराधियों ने दिनदहाड़े स्वर्ण आभूषण दुकान पीपी ज्वेलर्स में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरों ने करीब 20 से 25 मिनट में ही 40 लाख के आभूषण लूट लिए। वहीं भागने के दौरान शोरूम के मालिक ने फायरिंग की, जिसमें दो लुटेरों को गोली लग गई। बाद में वहीं जुटी भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। जबकि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को भीड़ से बचाते हुए अपने कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक प्रमोद के द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गई गोली के जवाब में लुटेरों के द्वारा भी गोली चलाई गई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में अपराधियों के द्वारा चलाई गई गोली से दुकानदार के एक कर्मचारी को गोली लग गई और वह गंभीर से जख्मी हो गया। दो घायल अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य चार अपराधी मौके से फरार हो गए। 

घटना के संबंध में व्यवसायी प्रमोद पोद्दार ने बताया कि आज जब करीब 1 बजे बेटा राजीव अपने दुकान पर था, तभी दो लुटेरे अंदर आए और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर विभिन्न तरह के जेवरात देखने लगे। सभी लुटेरों ने पिस्तौल निकाल कर लूटपाट करना शुरू कर दिया और विरोध करने पर फायरिंग की। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में स्टाफ अजय को गोली लग गई। 

इसके बाद लोगों की भीड़ भी जुट गई और मेरे द्वारा भी फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि 35 से 40 लाख रुपये के आभूषण के लूट हुई है। धनतेरस को लेकर हम लोग तैयारी कर रहे थे। पहले ही प्रशासन को सूचना दे दी थी, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं किया। 

घटना के बाद एसपी मनीष के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल, गिरफ्त में आए दो लुटेरे पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित होंगे। पुलिस का कहना है कि इस कांड के जुड़े सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :बिहारबेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला