लाइव न्यूज़ :

Bihar Congress MLA Shakeel Ahmad Khan son: सरकारी आवास पर पंखे से लटककर दी जान?, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे एयान अहमद ने की आत्महत्या!

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2025 14:39 IST

Bihar Congress MLA Shakeel Ahmad Khan son: कांग्रेस नेता का पुत्र सोमवार को गर्दनी बाग इलाके में विधायक आवास पर छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देफोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।घटनास्थल से सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। संदेह है कि एयान अहमद ने आत्महत्या की है।

पटनाः कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र अयान ने आत्महत्या कर ली। पटना के सरकारी आवास में फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। इस दर्दनाक घटना से न केवल खान परिवार बल्कि पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। शकील अहमद खान का बेटा अयान 17 साल का था और 12वीं का छात्र था। घटना के वक्त शकील अहमद खान पटना से बाहर गए हुए थे। परिजनों ने उन्हें फोन पर इस दुखद घटना की जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही शकील अहमद खां सरकारी आवास पहुंचे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात को सभी लोगों ने साथ में खाना खाया और अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। बेटा भी अपने कमरे में चला गया था। सुबह जब सभी लोग सोकर जगे तो देखा कि कमरे में पंखे से अयान का शव लटक रहा है। इस घटना से पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। सुबह उसका शव फंदे से झूलता मिला।

डा. शकील अहमद खान अपने परिवार के साथ पटना स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूरी घटना सचिवालय थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी के 18 जनवरी के बिहार दौरे के दौरान मंच पर शकील अहमद खान के बेटे को उनसे मिलवाया गया था।  पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस घटना पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं! बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ. शकील अहमद खान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया! मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ हैं! लेकिन एक पिता माता के लिये ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास!

अल्लाह ईश्वर। इस बीच अयान के दोस्त उवैद खान ने कहा कि अयान हंसमुख लड़का था और उसपर कोई पढ़ाई का प्रेशर नहीं था। रविवार शाम में एक बर्थडे पार्टी में भी गया था और आया तो अपने कमरे में सोया था और उसकी मां अपने कमरे में थी। लेकिन, यह कोई नहीं जानता था कि अयान इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

बता दें कि शकील अहमद खान पहली बार 2015 में बिहार के कटिहार जिले के कदवा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। जून 2023 में डॉ शकील अहमद खान को बिहार में कांग्रेस का विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया गया था। खान कटिहार जिले की कदवा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, ‘‘बिहार कांग्रेस के विधानसभा में विधानमंडल दल के नेता श्री शकील अहमद खान जी के सुपुत्र एयान अहमद खान की आकस्मिक मृत्यु की खबर से स्तब्ध हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट