लाइव न्यूज़ :

Bihar Srijan scam: सृजन घोटाला की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया साहिबाबाद से गिरफ्तार, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत, नेताओं के नामों का हो सकता है खुलासा!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2023 16:39 IST

Bihar Srijan scam: सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया को सीबीआई की विशेष टीम ने 10 अगस्त को यूपी गाजियाबाद के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई कोर्ट में पेश किया गया और दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया।सियासी गलियारे से लेकर कई रसूखदार लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।रजनी प्रिया ने कई नेताओं और बिल्डर्स और व्यवसाइयों के नाम सीबीआई को बताए हैं

Bihar Srijan scam: बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया को सीबीआई ने शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई के विशेष न्यायालय पेश किया। पेशी के बाद आरोपित रजनी प्रिया को 21 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया को सीबीआई की विशेष टीम ने 10 अगस्त को यूपी गाजियाबाद के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया और दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया। इस गिरफ्तारी को बेहद अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार रजनी प्रिया की गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारे से लेकर कई रसूखदार लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। उसने सीबीआई को बिहार के कई बड़े नेताओं के नामों को बताया है। रजनी प्रिया ने कई नेताओं और बिल्डर्स और व्यवसाइयों के नाम सीबीआई को बताए हैं

रजनी ने सीबीआई को  खगड़िया के एक हवाला कारोबारी का नाम बताया है, जिसके बाद उसपर शिकंजा कसने की उम्मीद की जा रही है। बता दें सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड, सबौर की संस्थापक सह सचिव मनोरमा देवी थी और इसकी मौत के बाद बेटे अमित कुमार और बहू रजनी प्रिया ने ही विरासत संभाली थी।

मनोरमा देवी की मौत के करीब 6 ही महीने बाद इस महाघोटाले का पर्दाफाश हो गया था। जब परत दर परत राज खुलने लगे तो सब दंग रह गए। प्रशासनिक मिलीभगत के जरिए सरकारी खजाने में बड़ी सेंधमारी की गई थी। हजारों करोड़ का यह घोटाला बन चुका था। जिला प्रशासन ने 07 अगस्त, 2017 को पहली प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इससे पहले ही रजनी प्रिया और अमित कुमार अपने बच्चे के साथ फरार हो गए। जांच टीम यह मान कर चल रही थी कि 11 अगस्त तक प्रिया कुमार और अमित कुमार अपने देश में ही हैं। वह इसलिए भी कि उनके पासपोर्ट जब्त करने के लिए 12 अगस्त को पासपोर्ट कार्यालय को लिखा गया था।

सीबीआई को रजनी ने बताया कि इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो चुकी है। फिलहाल सीबीआई आगे की कार्रवाई में जुटी है। सृजन घोटाले में अबतक करीब 1000 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई है। इसमें लिप्त कई सरकारी कर्मी व अधिकारी जेल जा चुके हैं।

किंगपिन भी जेल के अंदर ही है। वहीं मनोरमा देवी की मौत के बाद अब उसके फरार बेटे अमित कुमार की मौत की अपुष्ट बात उसकी पत्नी रजनी प्रिया कह रही है। रजनी की गिरफ्तारी के बाद इस घोटाले में अब कई और  अहम खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?