लाइव न्यूज़ :

बिहारः रिटायर्ड कमिश्नर और पत्नी की हत्या मामले में केयर टेकर गिरफ्तार, कबूला जुर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2018 18:53 IST

पटना के एसएसपी मनु महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई प्रोफाइल डबल मर्डर का खुलासा किया।

Open in App

पटना, 8 सितंबरःबिहार की राजधानी में पटना में हुए रिटायर्ड कमिश्नर दंपत्ति डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रिटायर्ड कमिश्नर दंपत्ति की हत्या करने के आरोप में उनके ही केयर टेकर शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने घटनाकांड का खुलासा प्रेस कांफ्रेंस कर के किया।

गुरुवार की रात लघु सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर हरेंद्र प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी स्वप्ना दास गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि वारदात के पीछे किसी करीबी का हाथ है। बुद्धाकॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा में गुरुवार की रात डबल मर्डर मिस्ट्री में केयरटेकर शोएब ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। लेकिन उसने हत्या की जो वजह बताई है वो अजीब है। जिसे जानकर पुलिस भी अचंभित है। 

उसने बताया है कि इमोशनल फीलिंग की वजह से उसने दंपती को मार डाला। केयर टेकर ने बताया कि वो जब वहां गया था तो पति पत्नी के बीच तीज पर्व में पैसे को लेकर झगडा हो रहा था। पत्नी साधना ने पति हरेंद्र को धक्का दिया था। इंजीनियर के गिरने की आवाज सुनकर जब केयरटेकर शोएब मौके पर पहुंचा तो देखा की एचपी सिंह फर्श पर गिरे हैं और उन्हें काफी चोट आई है। उसने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शोएब ने गुस्से में आकर अपनी मालकिन का गला दबा दिया। शोएब ने रोते हुए बताया कि वो रिटायर्ड कमिश्नर के घर में पिछले 30 साल से काम कर रहा था। 

पटना के एसएसपी मनु महाराज ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहले से ही शक की सूई इंजीनियर दंपती की संपत्ति और उसकी देखभाल करने वाले केयरटेकर शोएब पर जाकर टिकी थी। उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि दोनों की मौत कैसे हुई? 

बता दें कि हत्या की जानकारी मिलते ही एसआइटी ने सबसे पहले केयरटेकर शोएब को ही हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसकी पत्नी गुलशन फिर गीता और उसके पति ड्राइवर पति तेज बहादुर से भी पूछताछ की गई थी। इसके बाद शोएब के बेटे गुलफाम से भी पूछताछ हुई। पहले एसआईटी में शामिल तीनों थानेदारों ने उनसे अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद डीएसपी ने भी पूछताछ की। शोएब अपना बयान बार-बार बदल रहा है। उसकी पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। 

पुलिस ने इंजीनियर की पहली पत्नी मंगलागौरी के बेटे से भी पूछताछ की है। पुलिस को एफएसएल की जांच में भी ऐसे कई सबूत मिले थे, जिससे साफ हो गया था कि हत्या का कनेक्शन घर से ही है। इस वारदात में अब तक ऐसा कोई क्लू नहीं मिल रहा है। जिससे किसी बाहरी पर पुलिस संदेह करे। फिंगर प्रिंट भी शोएब और दो अन्य की भूमिका की ओर इशारा कर रहे थे। 

पुलिसिया जांच में यह बात सामने आई थी कि शोएब और मृतक इंजीनियर बात-बात पर गुस्से में आ जाया करते थे। कई बार दोनों के बीच किसी-किसी बात को लेकर बहस भी हो जाती थी। पुलिस इस बिन्दू पर भी पडताल कर रही है कि कहीं शोएब और इंजीनियर के बीच किसी बात को लेकर बहसा-बहसी हुई और गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दे दिया। इसी बीच उनकी पत्नी भी आई होगी और उनकी भी हत्या कर दी गई होगी। 

शोएब अपने पूरे परिवार के साथ उसी मकान में नीचे रहता है। वही घर की आमदनी और खर्च का पूरा लेखा-जोखा रखता था। किराये से लेकर साग-सब्जी, तेल मसाला, दवा सहित अन्य चीजों की खरीदारी वही करता था। किरायेदारों से पैसे भी वही वसूलता था। प्रति महीने सवा लाख रुपये किराया वहां रह रहे किरायेदारों से आता है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शुरूआती इंकार के बाद केयर टेकर शोएब ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि उसने ही इस घटना को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में शोएब को जेल भेजा जायेगा लेकिन मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

टॅग्स :बिहारपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड