लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, चुनावी रंजिश की आशंका

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2019 15:05 IST

मृतक भाजपा के पंचायत अध्यक्ष बताए जाते हैं, जिनकी लोहे के सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Open in App

बिहार के बेगूसराय लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद गिरिराज सिंह एक ओर जहां मंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तो दूसरी ओर उनके संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में  भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई. मृतक भाजपा के पंचायत अध्यक्ष बताए जाते हैं, जिनकी लोहे के सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्‍या के कारण फिलहाल ज्ञात नहीं, लेकिन परिजनों का आरोप है कि घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जाती है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर किरतपुर के रहने वाले और अमरौर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह की आज सुबह अपने घर के बाहर हत्‍या कर दी गई. उस वक्त वह घर के बाहर सो रहे थे, कि उन्हें अकेला पाकर सुबह करीब तीन बजे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

बताया जाता है कि भाजपा नेता को लोहे की रॉड से मारा गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. घटना के कारणों कर फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है अपराधियों ने गोपाल सिंह को घर के बाहर मार डाला और वहीं लाश को फेंक कर फरार हो गये. मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. 

इस घटना के बाद से गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. घटना के कारणों को लेकर परिजनों का आरोप है कि हत्‍या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका है. गोपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्‍याशी व पार्टी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के लिए जमकर प्रचार किया था. यहां उल्लेखनीय है कि बेगूसराय में बीते कुछ दिनों के दौरान कई चर्चित वारदातें हुईं हैं. हाल ही में अपराधियों ने एक फेरी वाले को यह कहते हुए गोली मार दी थी कि उसे तो पाकिस्‍तान में होना चाहिए.

टॅग्स :बिहारबेगूसरायक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?