लाइव न्यूज़ :

बिहार के अरवल में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 20 लड़कियों सहित कई दलाल गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2021 19:39 IST

पुलिस ने बताया कि पटना के एनजीओ ने जानकारी दी थी कि हाल में कुछ लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर अरवल में रेड लाइट एरिया में लाया गया है. इसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की.

Open in App
ठळक मुद्देपटना और अरवल की पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से की गई छापेमारी।एक एनजीओ ने पटना पुलिस को लड़कियों की खरीद-फरोख्त किए जाने की जानकारी दी थी।

पटना: बिहार पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 20 लड़कियों को गिरफ्तार है. कई दलाल भी पुलिस के हत्थे चढे हैं. घटना अरवल जिले की है, जहां सदर थाना इलाके में स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की है. 

पटना और अरवल की पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से की गई छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया. कुछ लड़कियों ने ऐसी शिकायत की है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेड लाइट एरिया अरवल थाना क्षेत्र में ही पड़ता है, जहां काफी लंबे समय से सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था. शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान लगभग 20 लड़कियों को पकडा गया है. 

पकड़ी गई लड़कियों का कहना है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है.  पुलिस ने बताया कि पटना के एनजीओ ने पुलिस को जानकारी दी थी कि हाल में कुछ लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर दलालों के रेड लाइट एरिया में लाया गया है. इसमें कई नाबालिग हैं. इसके बाद एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और इस मामले का खुलासा किया. बरामद की गई लड़कियां बिहार के आलावा अन्य राज्यों की भी बताई जा रही हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है. 

बताया जाता है कि पकड़ी गई लडकियों का आरोप है कि धंधे में थोड़ा भी आनाकानी करने पर उनके ऊपर जुल्म किया जाता है. कई दिनों तक खाना नहीं मिलता. गलत काम के लिए इंजेक्शन दिया जाता था. भागने का प्रयास करने पर मकान में बने तहखाने में बंद कर यातनाएं दी जाती थीं. ट्रेन या बस से लाने के दौरान नई लड़कियों को अक्सर रात में आंखों में पट्टी बांधकर दलालों द्वारा स्टेशन से यहां तक पहुंचाया जाता था. 

पुलिस मामले की जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि अरवल के रेड लाइट एरिया में पहले भी कई बार छापेमारी की जा चुकी है. इससे पहले भी पुलिस को यह शिकायत मिली है कि यहां लड़कियों को लाकर उनसे जबरन जिस्मफरोशी कराया जाता है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए