लाइव न्यूज़ :

Bihar: बेतिया के पुलिस थाने में सिपाही ने साथी सिपाही को गोलियां से छलनी, खेली खेल से इलाका सहमा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2025 14:30 IST

Bihar: इसके बाद वहां पगली घंटी बजानी पड़ी। सर्वजीत को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Open in App

Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात सिपाही सरबजीत ने अपने साथी सिपाही सोनू कुमार को गोलियों से छलनी कर दिया। सिपाही सोनू कुमार को कुल 11 गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेतिया पुलिस लाइन में चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय पहुंचे। देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी हरिकिशोर राय के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। 

जानकारी के अनुसार इंसास राइफल से सोनू कुमार को करीब एक दर्जन गोलियां मारी गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि मृतक सोनू कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से इंसास राइफल की गोली के 12 खाली कारतूस बरामद हुए हैं।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन के बैरक में किसी बात को लेकर दो जवानों सर्वजीत कुमार और सोनू कुमार के बीच कहासुनी हो गई। मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया और सर्वजीत कुमार ने अपनी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां सीधे सोनू कुमार के चेहरे पर जा लगीं।

घटना की जानकारी मिलते ही जवान व पुलिस लाइन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सोनू कुमार का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन मौके पर पहुंचे। वहीं, सोनू को मौत के घाट उतारने के बाद सर्वजीत राइफल लेकर छत पर चढ़ गया। इसके बाद वहां पगली घंटी बजानी पड़ी। सर्वजीत को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गोली मारने वाले जवान सर्वजीत को गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाना ले जाया गया।

उसके पास मौजूद इंसास राइफल को जब्त कर लिया गया। जबकि पुलिस लाइन में तनाव का माहौल है। अधिकारी मौके पर मौजूद जवानों को समझाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सिपाही सोनू कुमार भभुआ जिले का रहने वाले था।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइमनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो