लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय के बाद सीतामढ़ी में दिन दहाडे़ मोटरसाइकिल से घूम रहे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2022 17:21 IST

बिहार के सीतामढ़ी  जिले के सहियारा थाना क्षेत्र का मामला है। बेगूसराय की तर्ज पर अपराधियों ने दिन दहाड़े शूट आउट की वारदात को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल से घूम रहे दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की।कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर सड़क पर उतर आए।हथियार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया गया है।

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी  जिले के सहियारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार सुबह बेगूसराय की तर्ज पर अपराधियों ने दिन दहाड़े शूट आउट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पतला में भर्ती किया गया है।

यहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल से घूम रहे दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में दो शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वहीं तीसरे शख्स पर चलाई गई गोली बिल्कुल पास से होकर निकल गई। जिससे उसकी जान बच गई।

इस घटना के बाद चमनपुर टोले में लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों अपराधियों को घेरकर पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगूल से मुक्त कराया। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इसके बाद कई गांवों के लोग कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर सड़क पर उतर आए। आक्रोशितों ने थाने का घेराव कर दिया। इसी दौरान ड्यूटी से वापस हो रही पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया। पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। रोड़ेबाजी में कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की बात कही जा रही है।

अपराधियों की पहचान सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र निवासी दीपक राम और रोशन यादव के रूप में की गई है। वहीं, घटना की पुष्टि करते हुए एसपी हरकिशोर राय ने बताया की सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा पासवान टोला के समीप कहा सुनी को लेकर बदमाशों द्वारा उमेश ठाकुर को गोली मार दी। वहीं भागने के दौरान बदमाशों ने धर्मेंद्र पासवान को भी गोली मार दी। दोनों को पुलिस हिरासत में इलाज करवाया जा रहा है। हथियार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली