लाइव न्यूज़ :

बिहार के बांका, भागलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों को लेकर अधिकारियों के बयान आए सामने, कुछ के परिवार पोस्टमार्टम के लिए हुए राजी

By अनिल शर्मा | Updated: March 21, 2022 14:49 IST

बिहार एडीजी हेडक्वार्टर, जे.एस. गंगवार ने भी हादसे को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि बांका में पोस्टमार्टम नहीं हुआ है और मधेपुरा में ऐसा लगता है कि बीमारी के कारण मौत हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहोली के दिन बिहार के अलग-अलग जिलों में एक दर्जन से अधिक लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थीभागलपुर में चार लोगों की मौत हुई है जिसमें दो परिवारों का कहना है कि उनकी मौत बीमारी से हुई है

भागलपुर/मधेपुरा/बांकाःबिहार में होली के दिन अलग-अलग जिलों में संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौतों को लेकर अधिकारियों के बायन सामने आए हैं। भागलपुर में चार लोग संदिग्ध परिस्थियों में मृत पाए गए थे। हांलांकि तब कई मृतकों के परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए थे।

इस बीच भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया है कि दो लोगों के परिवार पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए हैं। सेन ने आगे कहा कि जिनकी मौत हुई है हमने उनके परिवार का बयान लिया।अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, विसरा जांच के लिए जाएगा।सुब्रत कुमार सेन के मुताबिक, दो व्यक्तियों के परिवार का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक और बीमारी से हुई है। एक व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है। 

उधर, बिहार एडीजी हेडक्वार्टर, जे.एस. गंगवार ने भी हादसे को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि बांका में पोस्टमार्टम नहीं हुआ है और मधेपुरा में ऐसा लगता है कि बीमारी के कारण मौत हुई हैं। हम हर तरह से इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भागलपुर, बांका और मधेपुरा में सूचनाओं के सत्यापन के लिए कार्रवाई की गई है, हमारे पास अब तक जो सूचनाएं आई हैं उसमें संदेह की स्थिति के बारे में पूरी तरह जांच अभी बाकी है इसलिए कुछ कह पाना मुश्किल होगा।

गौरतलब है कि बिहार में होली के दिन विभिन्न जिलों में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। बांका, भागलपुर एवं मधेपुरा में हुईं इन घटनाओं को जहरीली शराब से जोड़ कर देखा गया हालांकि इस बीच कई परिवारों ने बीमारी को भी कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :बिहारभागलपुरबांकामधेपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए