लाइव न्यूज़ :

बिहारः बाहुबली नेता अनंत सिंह मुसीबत में, दूसरे मामले में भी कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा, कहा- हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2022 16:17 IST

साल 2015 में बाढ़ में युवक विनय उर्फ पुटुस यादव के हत्या मामले में पटना पुलिस ने सर्च वारंट लेकर एटीएस और डॉग स्क्वायड के साथ जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह के सरकारी आवास को घंटों खंगाला था.

Open in App
ठळक मुद्देइंसास राइफल की छह खाली मैगजीन, बुलेटप्रूफ जैकेट और संदिग्ध कपड़े बरामद हुए थे.मामलों की सुनवाई भी एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है. मामले में 10 साल की सजा सुनाये जाने के बाद विधायकी चली गई थी.

पटनाः बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर से नई मुश्किल में फंस गये हैं. मोकामा से पांच बार विधायक रहे अनंत सिंह के विधायक रहते पटना में सरकारी आवास से इंसास राइफल की मैगजीन और विदेशी बुलेटप्रूफ जैकेट की बरामदगी के मामले में कोर्ट ने उन्‍हें 10 साल की सजा सुनाई है.

इस मामले में कोर्ट ने उन्हें पिछले सप्ताह ही दोषी करार दिया था. एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे ने उन्हें यह सजा सुनाई है. कोर्ट के द्ववारा सजा सुनाये जाने के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा। आज ना तो कल उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.

अनंत सिंह ने जज की नियुक्ति पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार के लाए हुए जज हैं. 19 महीना से हैं कोई बदली भी नहीं करता है. यह जज नहीं थे बल्कि सरकार का पिट्ठू थे. हमको न्यायालय पर पूरा भरोसा है सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. अनंत सिंह ने कहा कि पुलिस सरकार का नौकर होता है, सरकार से हमारा लड़ाई है.

सरकार जो आदेश देगा वो पुलिस करेगा. हमको जबर्दस्ती फंसाया जा रहा है. हम 20 साल से घर नहीं गये हैं. पटना में ही रहते थे. इसके बावजूद मुझे फंसा दिया गया. बता दें कि अनंत सिंह अगस्त 2019 से ही जेल में बंद हैं. अब उन्हें दो अलग-अलग मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई गई है. 

उन पर इन दोनों मामलों के आलावा भी कई अन्य मामले दर्ज हैं. इन मामलों की सुनवाई भी एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है. उल्लेखनीय है कि साल 2015 में बाढ़ में युवक विनय उर्फ पुटुस यादव के हत्या मामले में पटना पुलिस ने सर्च वारंट लेकर एटीएस और डॉग स्क्वायड के साथ जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह के सरकारी आवास को घंटों खंगाला था.

तलाशी के दौरान विधायक के आवास से इंसास राइफल की छह खाली मैगजीन, बुलेटप्रूफ जैकेट और संदिग्ध कपड़े बरामद हुए थे. उस वक्‍त अनंत सिंह जदयू के विधायक थे. उन दिनों पुटुस यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह का नाम आया था. तब बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में महागठबंधन की सरकार थी.

उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तत्कालीन पटना के एसएसपी विकास वैभव के नेतृत्व में उनके पटना स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली गई थी. उस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. गौरतलब है कि पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदमा स्थित उनके पुस्तैनी घर पर 16 अगस्त 2019 को हुए छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और कारतूस आदि बरामद किये थे. इस मामले में 10 साल की सजा सुनाये जाने के बाद विधायकी चली गई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअनंत सिंहआरजेडीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए