लाइव न्यूज़ :

पहले महिला की पिटाई फिर भीड़ ने सरेआम नग्न अवस्था में घुमाया, ये है वजह

By भाषा | Updated: August 21, 2018 04:00 IST

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को हिंसा पर उतारू लोगों को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। भीड़ की ओर से भी गोलीबारी की गयी

Open in App

पटना, 21 अगस्त: बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक की हत्या में शामिल होने के संदेह में उग्र भीड़ ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिये और उसे निर्वस्त्र करके घुमाया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि यह घटना कल लापता हुए 19 वर्षीय विमलेश शाह का शव आज सुबह रेलवे ट्रैक के नजदीक बरामद होने के बाद हुई ।उन्होंने बताया कि शाह के गांव दामोदरपुर के लोगों ने उसका शव बरामद होने के बाद रेड लाइट एरिया में रहने वालों पर उसकी गला घोंट कर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया ।ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार में कई दुकानों में आग लगा दी और कई लोगों की पिटाई की। उग्र ग्रामीणों ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिये और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके घुमाया। इस दौरान महिला की पिटाई भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़ ने पास से गुजर रही ट्रेन पर भी पथराव किया।उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को हिंसा पर उतारू लोगों को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। भीड़ की ओर से भी गोलीबारी की गयी । उन्होंने वहां स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के साथ भीड़ में शामिल लोगों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट