लाइव न्यूज़ :

4 साल शादी के बाद पति ने किन्नर पत्नी को साथ रखने से किया इंकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 29, 2018 19:46 IST

किन्नर महिला थाना के साथ-साथ दहिभत्ता पंचायत के ग्राम कचहरी में भी शिकायत की है। बताया जाता है कि दहीभत्ता गांव के साहेब हुसैन मियां का पुत्र सरफराज हुसैन उर्फ गोलू अपने मौसी के लड़के के शादी समारोह में डांस प्रोग्राम के लिए सीवान जिले के बडहरिया थाने से आर्केष्ट्रा मंगवाया था।

Open in App

पटना, 29 अगस्त: बिहार में गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड के दहीभत्ता गांव में किन्नर से पहले प्यार फिर शादी और 4 साल बाद साथ रहने से इन्कार करने का एक मामला प्रकाश में आया है। गांव का एक युवक सीवान जिले के बडहरिया थाना क्षेत्र के बडहरिया गांव में रहने वाली एक किन्नर से पहले प्यार मोहब्बत किया। बाद में शादी कर ली और अब उसे रखने से इन्कार कर रहा है। 

किन्नर महिला थाना के साथ-साथ दहिभत्ता पंचायत के ग्राम कचहरी में भी शिकायत की है। बताया जाता है कि दहीभत्ता गांव के साहेब हुसैन मियां का पुत्र सरफराज हुसैन उर्फ गोलू अपने मौसी के लड़के के शादी समारोह में डांस प्रोग्राम के लिए सीवान जिले के बडहरिया थाने से आर्केष्ट्रा मंगवाया था। जिसमें गुड़िया किन्नर भी आई थी।

प्रोग्राम खत्म होने के बाद जाते समय गोलू ने गुडिया किन्नर का मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। इसी बीच 2014 से गोलू और गुडिया के बीच प्यार मोहब्बत का खेल शुरू हो गया और यह प्यार मोहब्बत इतना परवान चढा कि दोनों ने एक दूजे का होने का फैसला किया और शादी रचा ली।

जिसके बाद गुडिया दहीभत्ता गांव में आकर साहब हुसैन के बहू के रूप में रहने लगी। बाद में गोलू और गुडिया फिर बडहरिया चले गये। शादी के 4 साल बीतने पर गोलू गुड़िया को रखने से इन्कार कर रहा है। इसके बाद गुडिया किन्नर ने महिला थाना में शिकायत की। 

बताया जाता है कि इसकेबाद मामला दहिभता पंचायत के सरपंच राज नारायण सिंह के न्यायालय में पहुंच गया। आज सरपंच ने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर हल निकालने का प्रयास किया। इसमें सरफराज उर्फ गोलू ने गुडिया किन्नर के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। गोलू की बात सुनते ही गुडिया फफक कर रो पड़ी।

बाद में समझाने बुझाने के बाद वह शांत हुई और 2 दिन का समय लेकर चली गई। सरपंच ने कहा कि अगले सुनवाई की तिथि को समझौता के आधार पर फैसला कराने का प्रयास किया जायेगा। अगर बात नहीं बनती है तो ग्राम कचहरी उचित निर्णय लेगी।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला