लाइव न्यूज़ :

पटना: शेफाली इंटरनेशनल स्कूल में इस वजह से नर्सरी छात्र की हुई हत्या, जांच में समाने आया सच

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2018 20:23 IST

स्कूल में हीं नर्सरी के छात्र अभिमन्यु की हुई हत्याकांड की पडताल कर रही एसआइटी को शेफाली इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे गंदे खेल के बारे में जब पता चला तो राज पर से पर्दा उठने लगा। 

Open in App

पटना, 13 जुलाई: पटना के फतुहा में देवीचक स्थित शेफाली इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय के छात्रावास में नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे अभिमन्यु को स्कूल में ही गार्ड पप्पू के साथ छात्रा को 6 जुलाई को बाथरूम के अंदर देखना महंगा पड़ा और उसे जान गंवानी पड़ी। अभिमन्यु को पता चल गया था कि स्कूल में सेक्स का गंदा खेल चल रहा है और शायद वह इस राज को कहीं खोल न दे।

स्कूल में हीं नर्सरी के छात्र अभिमन्यु की हुई हत्याकांड की पडताल कर रही एसआइटी को शेफाली इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे गंदे खेल के बारे में जब पता चला तो राज पर से पर्दा उठने लगा। आरोपित आठवीं की छात्रा पुलिस के समक्ष दिए बयान में कहा है कि शुक्रवार (छह जुलाई) को ही वह घर से हॉस्टल आई थी। इसकी जानकारी पप्पू को हो गई तो वह आधी रात को हॉस्टल में उससे मिलने आया। वह सीधे कमरे में आ गया और वहां कुछ देर तक बिस्तर पर बैठकर उसके साथ बातें की फिर उसे लेकर बाथरूम में चला गया। लेकिन ऐन मौके पर अभिमन्यु भी बाथरूम में आ गया और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में साथ में देख लिया। तब पप्पू ने उसे डांट-फटकार लगाई और कमरे में जाकर सोने को कहा फिर तुरंत खुद नीचे गार्ड के रूम में चला गया। फिर थोडी देर बाद छात्रा अपनी सहेली के साथ गार्ड रूम में गई। उसने कुछ देर बाद सहेली को ऊपर कमरे में भेज दिया और पप्पू के साथ रातभर गार्ड के रूम में ही रही।

सुबह में चार बजे दूसरी छात्राओं के जगने से पहले वह बिस्तर पर लौट आई। तब से पप्पू बार-बार एक ही रट लगा रहा था कि अभिमन्यु ने उन्हें साथ देख लिया है। वह किसी को कह देगा। उसे रास्ते से हटाना जरूरी है। वहीं, वार्डेन ने पुलिस को कहा कि स्कूल में एक पुराने शिक्षक आ गए थे जो पप्पू के कमरे में ठहरे थे, इसलिए वह हॉस्टल में आया था।

बताया जाता है कि लोगों से पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि पप्पू की गलत हरकतों के कारण उसे छात्रावास से हटा दिया गया था और उसे छात्रावास में सोने की इजाजत नहीं थी, जिस कारण छात्रावास से कुछ दूरी पर स्थित स्कूल में ही वह सोता था। लेकिन छह जुलाई को एक शिक्षक के उसके कमरे में होने के कारण वह छात्रावास में सोने के लिए आया था। इसके बाद सात जुलाई को छात्र ने छात्रा की रफ कॉपी को फाड़ दिया था। इस पर छात्रा उसे मारने के लिए दौड़ी तो छात्र ने कहा कि वह पप्पू वाली बात सबको बता देगा। इसके बाद छात्रा ने उसे नहीं पीटा। लेकिन उसने मन ही मन ठान लिया कि अब वह उसे नहीं छोड़ेगी क्योंकि वह सभी को बता सकता है। आठ जुलाई को छात्रावास का गेट खोलने को लेकर भी छात्रा का अन्य छात्राओं से विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार की सुबह भी पप्पू छात्रा से मिलने के लिए हॉस्टल आया था।

गंदा काम करने के लिए उसे जबर्दस्ती स्कूल में लेकर गया। लेकिन वहां कई लड़कियां खेल-कूद रही थीं इसलिए पप्पू अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। उसने छात्रा से कहा कि अगर अभिमन्यु ने उन्हें साथ नहीं देखा होता तो आज हम हॉस्टल में ही मजे करते। उसका कुछ उपाय करना पडेगा।

पुलिस सूत्रों की अगर मानें तो स्कूल का गार्ड 35 वर्षीय पप्पू छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। वह मकान मालिक का बेटा लकी सिंह और उसके दोस्त वीडियो दिखा कर उनका शोषण करते थे। बताया जाता है कि पप्पू के बारे में हॉस्टल में रहने वाली कुछ स्थानीय छात्राओं ने शिकायत की थी तब रात में उसके रहने की व्यवस्था स्कूल में कर दी गई थी। बावजूद इसके वह दिन-रात बेरोक टोक से हॉस्टल में आता-जात रहता था। आरोपित छात्रा के बयान की पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग की है। रिकॉर्डिंग में छात्रा ने जो आपबीती सुनाई है उसके अनुसार स्कूल और हॉस्टल में जारी घिनौने खेल लंबे समय से चलने की बात सामने आने लगी है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित छात्रा ने बताया है कि पप्पू हॉस्टल के किचन का सामान लेकर आता था। उसके साथ दूसरी छात्राएं भी उसे पप्पू अंकल कहकर बुलाती थीं। छात्राएं उससे छोटी-छोटी चीजें बाजार से मंगवाती थीं, इसलिए वह सभी लड़कियों से नजदीकी रिस्ता कायम कर लिया था. वह कभी किसी के लिए मिठाई तो कभी किसी की पसंद का चॉकलेट लेकर आता।  रात में सामान देने के बहाने गार्ड रूम में लेकर जाता। वहां उनके साथ जबर्दस्ती करता और उसके दोस्त वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उसी वीडियो को दिखा कर ब्लैकमेल करने लगता। पुलिस का माथा ठनका और जब पूछताछ शुरू की, तो उसने पहले तो बाथरूम में पप्पू के साथ होने की बात से इन्कार कर दिया।लेकिन पुलिस ने लगातार पूछा तो उसने स्वीकार कर लिया कि पप्पू के साथ वह बाथरूम में थी। जिसे छात्र ने देख लिया था। इसके बाद उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला