लाइव न्यूज़ :

नशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 371 किलो गांजा के साथ 12 लाख रुपये कैश बरामद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2022 23:04 IST

राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब ,जुए, सट्टे और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान 'निजात' के तहत इस छापेमारी को अंजाम दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी पुखराज के घर कई किलो गांजा बिक्री के लिए रखा हैएसपी संतोष सिंह ने एएसपी संजय महादेवा और सिटी एसपी गौरव राय को छापेमारी का निर्देश दियाछापेमारी में पुखराज वर्मा के घर से 371 किलो गांजे के साथ 12,48,400 रुपये कैश भी बरामद हुआ

राजनांदगांव:छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने नशे के एक कारोबारी पर नकेल कसते हुए 371 किलो गांजे की बरामदगी की है। इसके साथ ही पुलिस ने नशे के सौदागर से 12 लाख रुपये नकद और करीब 57 तोले सोने की भी बरामदगी की है।

राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब ,जुए, सट्टे और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान 'निजात' के तहत इस छापेमारी को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी पुखराज गांजे के अवैध व्यापार को फैलाने के लिए कोई गुप्त योजना बना रहा है। इस बात की जानकारी होते ही एसपी संतोष सिंह ने एएसपी संजय महादेवा और सिटी एसपी गौरव राय के साथ तत्काल मीटिंग की और छापेमारी का निर्देश दिया।

इसके बाद मंगलवार की आधी रात को आरोपी पुखराज के घर भारी संख्या में पुलिस बलों ने धावा बोला और उसे गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

'निजता' के तहत चलाये गये इस विशेष अभियान के बारे में बात करते हुए राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर तुलसीपुर निवासी बदमाश पुखराज वर्मा के घर जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां से बड़ी मात्रा गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने इस रैकेट के भंडाफोड़ के लिए काफी रणनीति बनाकर टीमें गठित की और ट्रेनी आईपीएस मयंक गुर्जर के साथ थाना प्रभारी कोतवाली अलेक्जेण्डर किरो के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस के द्वारा आधी रात को मारी गई रेड में आरोपी पुखराज वर्मा के घर से 371 किलो गांजे को बरामद किया गया। इसके साथ ही उसके पास से 12,48,400 रुपये नकद की भी बरामदगी की गई।

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि तलाशी के बाद आरोपी के पास के एक 25 तोले की सोने का चेन मिली, जिसकी कीमत 12,50000 रुपये बतायी जा रही है और साथ में 32 तोले सोने का ब्रेस्लेट भी बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1600000 रुपये बतायी जा रही है।

छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी पुखराज वर्मा को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत चालान करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पुखराज वर्मा कई बार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया जा चुका है और वह एक शातिर किस्म का अपराधी है।

आरोपी पुखराज वर्मा के खिलाफ इस गिरफ्तारी से पहले भी थाना कोतवाली में मुकदमा पंजिकृत है। इसके अलावा उसके नाम से रायपुर और दुर्ग जिले में भी कई अपराध के केस पहले से लंबित चल रहे हैं। 

टॅग्स :राजनंदगांवNDPSछत्तीसगढ़ChhattisgarhChhattisgarh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी