लाइव न्यूज़ :

मप्र भाजपा कार्यालय में यौन शोषण, दो युवतियों ने लगाया आरोप, कांग्रेस ने कहा- मामला बेहद गंभीर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 19, 2021 17:34 IST

मध्य प्रदेश के सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है. युवतियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है. प्रदेश भाजपा कार्यालय की लायब्रेरी में पार्टी के एक अधेड़ कार्यकर्ता ने उनसे छेड़छाड़ की. युवतियां यौन शोषण का आरोप वाला वीडियो जारी करने के बाद गुरुवार को प्रदेश कार्यालय के पुस्तकालय में आकर बैठ गई.

भोपालः दो युवतियों के द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय में यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद मध्य प्रदेश के सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है.

दोनों ही युवतियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको लेकर कांग्रेस ने कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है, इसलिए पुलिस को बच्चियों के बयान लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए. वहीं प्रदेश भाजपा ने इस मामले को लेकर कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है.

पार्टी इसकी जांच कर सच्चाई का पता लगा रही है. वायरल हो रहे वीडियो में युवतियों ने आरोप लगाया है कि प्रदेश भाजपा कार्यालय की लायब्रेरी में पार्टी के एक अधेड़ कार्यकर्ता ने उनसे छेड़छाड़ की. यही नहीं युवतियां यौन शोषण का आरोप वाला वीडियो जारी करने के बाद गुरुवार को प्रदेश कार्यालय के पुस्तकालय में आकर बैठ गई.

इससे वहां हड़कंप मच गया. प्रदेश भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो पार्टी के संज्ञान में आया हैं. पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है. वहीं हम इसकी सत्यता का पता लगा रहे हैं.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करें कि क्या मामा शिवराज के राज में मासूम भांजियां भाजपा कार्यालय में भी सुरिक्षत नहीं है? क्या ज्ञानवर्धन व अध्ययन के लिए आने वाली मासूम बच्चियों के साथ भाजपा कार्यालय में यौन उत्पीड़न के प्रयास होते हैं? भाजपा नेतृत्व को इन सारे आरोपों पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए?

भाजपा का दावा: प्रदेश भाजपा के कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा का इस मामले में कहना है, 200 फीट की लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. वहां हर समय 10-12 लोग बैठे रहते हैं. अगर कुछ हुआ होगा, तो जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा. वहीं महिला कांग्रेस इस मामले को लेकर 20 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. इसके चलते प्रदेश भाजपा कार्यालय के आसपास घारा 144 लगा दी गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?