लाइव न्यूज़ :

भोपालः वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा, 50000 सैलरी, 85 लाख रुपए नकद, चल और अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2022 21:01 IST

भोपाल ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया, ‘‘आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा मारा गया है। छापे में अब तक करीब 85 लाख रुपए नकद, चल व अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देछापे की कार्रवाई फिलहाल जारी है।छापे के कार्रवाई का विरोध करते हुए दल के सदस्यों के साथ हाथापाई की।क्लर्क ने 4000 से शुरुआत की थी और आज उसकी सैलरी 50000 है।

भोपालः मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार सुबह यहां उपनगर बैरागढ़ में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा। छापे की कार्रवाई से बचने के लिए लिपिक ने घर में रखा फिनाइल पी लिया जिसके बाद उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

भोपाल ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया, ‘‘आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा मारा गया है। छापे में अब तक करीब 85 लाख रुपए नकद, चल व अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि छापे की कार्रवाई फिलहाल जारी है इसलिए कुल कितनी संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसका मूल्यांकन कार्रवाई समाप्त होने के बाद किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सुबह केसवानी ने छापे के कार्रवाई का विरोध करते हुए दल के सदस्यों के साथ हाथापाई की।

बाद में घर में रखा फिनाइल जैसा द्रव पी लिया, जिसके बाद उल्टी होने पर उसे शासकीय हमीदिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। क्लर्क ने 4000 से शुरुआत की थी और आज उसकी सैलरी 50000 है। अधिकारियों ने कहा अभी भी घर पर कार्रवाई चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज