लाइव न्यूज़ :

बिहार में भोजपुर पुलिस रुपये से भरा बिस्तर देख रह गई सन्न, आरोपी ने अपने गद्दे में छिपाकर रखे थे लाखों रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2023 18:34 IST

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी दलीपपुर निवासी बिट्टु कुमार के पिता सत्येन्द्र नारायण चौधरी के अलावा गांव के मृत्युंजय कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी का पिता जिस गद्दे पर सोया था, उस गद्दे में नोट छुपाकर रखे गए थेगद्दे से पांच-पांच सौ रुपये कुल 7 लाख 94 हजार रुपये बरामद किए गएपुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के पिता सत्येन्द्र नारायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया

पटना: बिहार में भोजपुर पुलिस ने रुपए से भरे गद्दे का खुलासा किया है। दरअसल, गुजरात के सूरत सिटी स्थित एक बड़े कपड़ा दुकान से करीब 36 लाख रुपये चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने जब धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव में छापेमारी की तो पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी का पिता जिस गद्दे पर सोया था, उस गद्दे में नोट छुपाकर रखे गए थे।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी दलीपपुर निवासी बिट्टु कुमार के पिता सत्येन्द्र नारायण चौधरी के अलावा गांव के मृत्युंजय कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए मृत्युंजय के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि नारायण सिंह का बेटा बिट्टू कुमार गुजरात के कपड़ा कारोबारी दीपक भाई भंडारी की दुकान में स्टाफ के तौर पर काम करता था। 

बीते 15 जून की रात में मौका पाकर दुकान में रखे 36 लाख 70 हजार रुपए लेकर बिट्टू फरार हो गया। इसके बाद 16 जून को सूरत सिटी के सलाबतपुरा थाने में पीड़ित कारोबारी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी मामले में गुजरात पुलिस के सूचना पर यह छापेमारी की गई थी। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बरामद रुपयों और मोबाइल समेत आरोपितों को गुजरात पुलिस को सौंपा जाएगा। जबकि, मुख्य आरोपी बिट्टु की तलाश जारी है। 

एसपी ने बताया कि गुजरात पुलिस की सूचना पर जगदीशपुर डीएसपी राजीव चन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान टीम ने मुख्य आरोपि बिट्टू कुमार के दलीपपुर गांव स्थित घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिट्टू कुमार के पिता सत्येन्द्र नारायण चौधरी जिस बिछावन (बिस्तर) पर सोए थे, उसकी तलाशी ली गई। 

बिस्तर के अंदर सिलाई कर चोरी के पैसे छिपाए गए थे। गद्दे से पांच-पांच सौ रुपये कुल 7 लाख 94 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के पिता सत्येन्द्र नारायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पिता की निशानदेही पर चोरी के मोबाइल के साथ दलीपपुर निवासी मृत्युंजय चौधरी को धर दबोचा गया। टीम में धनगाई थानाध्यक्ष प्रदीप भास्कर के अलावा डीआइयू की टीम शामिल थी।

टॅग्स :Bihar PoliceबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा