लाइव न्यूज़ :

Bhagalpur News: भागलपुर में ड्यूटी रूम में बिना पैंट के नजर आ रहे डॉक्टर महोदय?, वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2025 18:39 IST

Bhagalpur News: वीडियो में डॉ. विजय कुमार पासवान टोकते हुए पूछते हैं, "आनंद, यह क्या कर रहे हो?" इस पर डॉ. आनंद घबराकर उठते हैं और जवाब देते हैं कि "कपड़ा पहन रहे हैं, सर।"

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. विजय दोबारा कहते हैं, "तुम्हारा कपड़ा कहां है? नीचे गिरा हुआ है।"डॉ. आनंद सफाई देते हैं, "यह प्राइवेट रूम है, सर। कपड़ा गिर गया था।" फटकार लगाते हुए कहते हैं कि "यह प्राइवेट रूम कैसे हो गया?"

Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर का ड्यूटी के दौरान नग्न अवस्था में रहने का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। डॉक्टर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, पूर्व प्रभारी डॉ. आनंद मोहन वीडियो में डॉक्टर ड्यूटी रूम में बिना पैंट के नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पुराना वीडियो है, जिसमें तत्कालीन प्रभारी डॉ. विजय कुमार पासवान की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में डॉ. विजय कुमार पासवान उन्हें टोकते हुए पूछते हैं, "आनंद, यह क्या कर रहे हो?" इस पर डॉ. आनंद घबराकर उठते हैं और जवाब देते हैं कि "कपड़ा पहन रहे हैं, सर।" लेकिन डॉ. विजय दोबारा कहते हैं, "तुम्हारा कपड़ा कहां है? नीचे गिरा हुआ है।"

इस पर डॉ. आनंद सफाई देते हैं, "यह प्राइवेट रूम है, सर। कपड़ा गिर गया था।" इस पर डॉ. विजय उन्हें फटकार लगाते हुए कहते हैं कि "यह प्राइवेट रूम कैसे हो गया?" वहीं इसके अलावा, डॉ. आनंद मोहन का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे कुछ लड़कों के साथ अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर आइटम सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद डॉ. आनंद अस्पताल नहीं आ रहे हैं। वे गुरुवार से ही अनुपस्थित चल रहे हैं। इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएस) से की गई है।

डॉ. आनंद के खिलाफ पहले भी शिकायतें रही हैं। उन पर शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप लग चुके हैं, जिनकी कई बार सिविल सर्जन से शिकायत की गई थी। कुछ महीने पहले, उन पर नशे की हालत में एक महिला का गलत ऑपरेशन करने का भी आरोप लगा था।

जिसके कारण महिला को रेफर करना पड़ा था। पिछले साल इशाकचक पुलिस ने उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा नर्सिंग स्कूल की छात्रा साक्षी की मौत के मामले में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज है, जिसकी जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीडॉक्टरबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए