लाइव न्यूज़ :

भदोहीः होली के मौके पर पति नहीं आया घर, पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, आखिर क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 19, 2022 08:54 IST

गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने बताया की विनोद विश्वकर्मा की पत्नी पिंकी देवी (30) बृहस्पतिवार देर रात कमरे में सोने गई और शुक्रवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने रोशनदान के ज़रिये कमरे में देखा तो वह फंदे से लटकी दिखी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अंदर से बंद दरवाज़ा को तोड़कर शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया की मृतका का पति विनोद बाहर रहता है।पिंकी अपने सात साल के बेटे के साथ यहां ससुराल में रह रही थी।

भदोहीः होली के मौके पर पति के घर नहीं आने से क्षुब्ध एक महिला ने उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के पूरे दीवान गांव में कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने बताया की विनोद विश्वकर्मा की पत्नी पिंकी देवी (30) बृहस्पतिवार देर रात कमरे में सोने गई और शुक्रवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने रोशनदान के ज़रिये कमरे में देखा तो वह फंदे से लटकी दिखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी।

निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने अंदर से बंद दरवाज़ा को तोड़कर शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया की मृतका का पति विनोद बाहर रहता है जबकि पिंकी अपने सात साल के बेटे के साथ यहां ससुराल में रह रही थी। वर्मा के मुताबिक, पति के होली के मौके पर घर न आने से वह काफी उदास थी जिस वजह से उसने कथित रूप से अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई: सड़क पर होली खेल रहे बच्चे को कार ने मारी टक्कर, मौत

महाराष्ट्र के उपनगरीय बांद्रा में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी टैक्सी ने सड़क पर होली खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद टैक्सी ने सुबह की सैर पर निकले तीन अन्य लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

निर्मल नगर थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, टैक्सी चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के चलते यह हादसा बांद्रा (पूर्व) के राम मंदिर इलाके में हुआ। अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे की पहचान गफ्फार चौधरी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक सुनील कुमार राजपूत को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और उसके पास वाहन चलाने के लिए वैध लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर टैक्सी जब्त कर ली गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा