लाइव न्यूज़ :

बैतूलः पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता धन गबन मामले में अरेस्ट, 2013 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में प्रबंधक के रूप में तैनात थे, सवा करोड़ रुपये का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 17:49 IST

क्रिकेटर नमन ओझा के पिता वी के ओझा 2013 में बैतूल के जौलखेड़ा इलाके में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के प्रबंधक के रूप में तैनात थे। पुलिस ने 2014 में मुलताई कस्बे में करीब सवा करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफरार चल रहे ओझा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।रितेश चतुर्वेदी की शिकायत के बाद 19 जून 2014 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बैतूलः मध्य प्रदेश पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को 2013 के धन गबन के कथित मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि मामला कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है जब क्रिकेटर के पिता वी के ओझा 2013 में बैतूल के जौलखेड़ा इलाके में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के प्रबंधक के रूप में तैनात थे। पुलिस ने 2014 में मुलताई कस्बे में करीब सवा करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला दर्ज किया था।

मुलताई थाना प्रभारी सुनील लता ने बताया कि फरार चल रहे ओझा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद ओझा को सोमवार को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की ऋण राशि को शाखा में 34 फर्जी खाते खोलकर उसमें कथित रूप से हस्तांतरण के बारे में तत्कालीन बैंक प्रबंधक रितेश चतुर्वेदी की शिकायत के बाद 19 जून 2014 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बाद में फर्जी खातों से यह राशि निकाल ली गई। उन्होंने बताया कि ओझा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 467 (मूल्यवान सुरक्षा की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज) और 120- बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा