लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: रैपिडो बाइक पर सवार महिला के साथ छेड़छाड़, चलती गाड़ी से पीड़िता ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 26, 2023 13:29 IST

मामले में बोलते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे हिरासत में बेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की एक खबर सामने आई है। आरोप है कि रैपिडो बाइक ड्राइवर ने महिला के साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में उसे भेज दिया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला ने चलती बाइक से झलांग लगा दी है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें महिला को बाइक से कूदते हुए देखा गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, महिला ने रैपिडो बाइक बुक थी और यात्रा के दौरान बाइक के ड्राइवर ने कथित तौर पर महिला के साथ गलत हरकत की है साथ में उसका फोन छिनने की भी कोशिश की है। 

खबर के मुताबिक, ड्राइवर ने ओटीपी देखने के बहाने महिला का फोन लिया था और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा था। यही नहीं वह तेज बाइक चलाकर महिला को गलत गंतव्य पर भी ले जाने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और कस्टडी में भेज दिया है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक खाली सड़क पर काफी तेज से एक बाइक आ रही है। इसी बीच बाइक से महिला को गिरते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में जैसे ही वह सड़क पर गिरती है, वह उठ खड़ी होती है औऱ वहां से भागकर सड़क के किनारे आ जाती है। इसी समय यह भी देखा गया है कि जब महिला नीचे गिर जाती है तो ड्राइवर पीछे मुड़ कर देखता है और फिर वहां से चला जता है। 

इस घटना का जब पूरा वीडियो देखा गया तो उसमें महिला सड़क पर गिरने के बाद एक युवक से बात करते हुए दिख रही है। इसके बाद सड़क पर पड़े अपने सामान को लेने के लिए वह वहां जाती है। इसी बीच महिला की मदद के लिए आसपास के लोग भी वहां आते हुए दिखाई दिए है। घटना के बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की है और मुकदमा दर्ज करवाया है। हालांकि घटना के बाद रैपिडो ने पीड़िता से संपर्क तक नहीं किया है। 

क्या है पूरा मामला

महिला पेशे से एक आर्किटेक्ट है और उसने 21 अप्रैल की रात 11 बजकर 10 मिनट पर एक बाइक टैक्सी बुक की थी। द फ्री प्रेस जनर्ल की एक खबर के अनुसार, ड्राइवर ने ओटीपी चेक करने के बहाने से महिला का फोन मांगा और अपने पास ही रख लिया। यही नहीं वह काफी तेज से बाइक चलाने लगा और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा था। इसके अलावा वह महिला को गलत रूट में भी ले जा रहा था। 

ऐसे में महिला द्वारा बार-बार पूछने पर कि वह कहां जा रहा है, ड्राइवर ने कोई जानकारी नहीं दी। महिला ने बताया कि ड्राइवर शराब पी रख था। महिला ने यह भी बताया कि उसने किसी तरीके से घटना के बारे में एक दोस्त को जानकारी दी थी और इसके बाद वह बीएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के पास कूद गई थी। पुलिस ने ड्राइवर की पहचान टिंडलू निवासी दीपक राव के रूप में की है। ऐसे में उस पर कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे कस्टडी में भेज दिया है।  

टॅग्स :क्राइमBangaloreवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो