लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Murder: पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या, फिर सूटकेस में भरा शव; पति गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: March 28, 2025 11:01 IST

Bengaluru Murder: गौरी अनिल साम्बेकर (32) की हत्या कथित तौर पर उसके पति राकेश ने की थी, जो महाराष्ट्र का रहने वाला है। उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

Bengaluru Murder: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सनसनीखेज वारदात ने सबका दिल दहला कर रख दिया है। जहां बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। 

पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया। इसने बताया कि हत्या के सिलसिले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस संबंध में सूचना दी। 

पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु आये थे और हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। 

उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा, "आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा।"

रिपोर्ट के अनुसार राकेश सांबेकर ने गौरी के माता-पिता से संपर्क किया और फोन पर अपराध कबूल कर लिया। स्थानीय पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी सारा फातिमा ने बताया, "शाम करीब 5:30 बजे हमें कंट्रोल रूम में फांसी के संदिग्ध मामले के बारे में कॉल आया। जब हुलीमावु पुलिस घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा बंद पाया। अंदर घुसने पर उन्हें बाथरूम में एक सूटकेस मिला।" उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने सूटकेस खोला और शव बरामद किया।

अधिकारी ने कहा, "महिला का शरीर पूरी तरह सुरक्षित है और टुकड़ों में नहीं है लेकिन शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं।"

उन्होंने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम चोटों की गंभीरता और प्रकृति के बारे में जान पाएंगे।"

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeहत्याक्राइममहाराष्ट्रmaharshtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला