लाइव न्यूज़ :

तस्करों ने सोने को एसयूवी में ऐसे छुपाया था कि बॉडी को काटकर निकालना पड़ा, बंगाल पुलिस ने बरामद किया 23 किलो सोना, कीमत है 11.66 करोड़ रुपये

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 2, 2022 19:05 IST

बंगाल पुलिस ने डीआरआई की मदद से जलपाईगुड़ी में करीब 23 किलो तस्करी का सोना पकड़ा है। पकड़े गये सोने की कीमत बाजार में 11.66 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देडीआरआई और बंगाल पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में करीब 23 किलो तस्करी का सोना पकड़ादो एसयूवी कार में छुपाये गये 23 किलो सोने की कीमत बाजार में 11.66 करोड़ रुपये बताई जा रही हैकार से तस्करी का सोना बरामद करने के लिए पुलिस ने कार को कंपनी की वर्कशॉप में भेजा

सिलीगुड़ी: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई ) और बंगाल पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में करीब 23 किलो तस्करी का सोना पकड़ा है। पकड़े गये सोने की कीमत बाजार में 11.66 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी बंगाल की क्षेत्रीय यूनिट ने बंगाल पुलिस के सहयोग के इस सोने को जलपाईगुड़ी के मालबाजार के पास जब्त किया है।

जानकारी के मुताबित इतनी बड़ी मात्रा में सोने की खेप को भारत-म्यांमार सीमा के जरिये तस्करी के माध्यम से भारत में लाया जा रहा था। समाचार वेबसाइट द टेलीग्राफ के मुताबिक तस्करों का प्रयास था कि वो इस 11.66 करोड़ रुपये मूल्य के सोने को सुरक्षित पुलिस की नजरों से बचाते हुए कलकत्ता पहुंचा दें।

इसके लिए तस्करों ने 23 किलो सोने को दो एसयूवी में बेहद चालाकी से छुपाया था लेकिन डीआरआई को मिली सटीक जानकारी के आधार पर तस्करों का मंसूबा धरा का धरा रह गया। लेकिन तस्करों के चंगुल से सोने को हासिल करना आसान नहीं था क्योंकि तस्करों ने दोनों एसवीयू में एक गुप्त कैविटी बनाकर उसमें सोने को छुपाया हुआ था लेकिन चूंकि मुखबिरी इतनी सटीक थी कि वो पुलिस के हत्थे लग गये।

बताया जा रहा है कि पुलिस को कार से सोना बरामद करने के लिए कार को कंपनी की वर्कशॉप में भेजना पड़ा, जहां कार विशेषज्ञों ने सोने को कार की बॉडी काटकर निकाली। मामले में सिलीगुड़ी पुलिस ने बताया कि उन्होंने बेहद गुप्त सूचना के आधार पर एसयूवी को बीते बुधवार को मालबाजार के पास इंटरसेप्ट किया था लेकिन उसमें से सोने की बरादमगी शुक्रवार की रात में हुई।

पुलिस ने सोना तस्करी के मामले में मिजोरम के रहने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दोनों एसयूवी के चालक भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में शनिवार को पेश किया। जहां से कोर्ट ने पुलिस की अपील पर सभी आरोपियों को 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कोर्ट में डीआरआई की ओर से पैरवी कर रहे वकील रतन बानिक ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों ने सोने को इस तरह से छुपाकर रखा था कि उसे वर्कशॉप ले जाना पड़ा, जिसके बाद दोनों कार से सोने की 21 बिस्कुट पाये गये। तस्करों ने दोनों एसयूवी में इन सोने के बिस्कुट को पीछे के पहियों के पास चेसिस के पिछले हिस्से में छुपाया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये