लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः एक माह के अंदर तीन महिलाओं को कुत्तों ने मार डाला, लोग अकले खेत-खलिहान में निकलने से डरे, हाथ में लाठी, डंडे और भाला के साथ निकल रहे हैं!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2022 15:20 IST

बिहारः तेयाय ओपी क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित बहियार में कुत्तों के झुंड ने खेत जा रही महेशपुर वार्ड दो निवासी विनय पासवान उर्फ मोंछू पासवान की 40 वर्षीया पत्नी विमला देवी पर हमला कर दिया। सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देमजदूरों समेत परिजनों के पहुंचने पर कुत्ते बहियार की तरफ भाग निकले।इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गई।महिलाओं को लगातार शिकार बनाए जाने को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है।

पटनाः बिहार में बेगूसराय जिले में इन दिनों आदमखोर कुत्तों के आतंक के साये में लोग जीने को मजबूर हैं। एक महीने के अंदर ही जिले में 3 महिलाओं को इन आदमखोर कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। जिस कारण अब लोग ग्रामीण इलाकों में लोग अकले खेत-खलिहान में निकलने से डर रहे हैं।

इसी कड़ी में तेयाय ओपी क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित बहियार में कुत्तों के झुंड ने खेत जा रही महेशपुर वार्ड दो निवासी विनय पासवान उर्फ मोंछू पासवान की 40 वर्षीया पत्नी विमला देवी पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें स्वजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

इस संबंध में मृतका के देवर लाली पासवान ने बताया कि सोमवार की दोपहर दो बजे उनकी भाभी विमला देवी कृषि कार्य से महेशपुर गांव स्थित गरैय चौर गई थी। इसी क्रम में कुत्तों के झुंड ने घेर कर नोंचना शुरू कर दिया। कुत्तों ने उनके एक हाथ के मांस नोंच खाया है। जानकारी मिलने पर अन्य खेतिहर मजदूरों समेत परिजनों के पहुंचने पर कुत्ते बहियार की तरफ भाग निकले।

गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गई। इधर, कुत्तों के झुंड द्वारा किसानों खासकर महिलाओं को लगातार शिकार बनाए जाने को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है।

स्थानीय लोगों को कहना है कि बीते एक साल में अलग-अलग जगहों पर आधा दर्जन मौत होने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर आवारा आतंक पर नकेल के कोई प्रबंध नहीं किए गए है। हाल यह है कि आदमखोर कुत्तों ने इलाके में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भरौल से लेकर बछवाड़ा मरांची तक बहियार के इलाके में आदमखोर कुत्तों का आतंक मचा है।

कोई मजदूर अकेले खेत में काम करने के लिए जाने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। बहियार के विभिन्न इलाके में दहशत में किसान दिख रहे हैं। मरांची गांव से बहियार जाने वाली सड़क सुनसान पड़ी है। इक्के- दुक्के लोग इस सड़क पर आवाजाही कर रहे हैं। कुछ किसान जो बहियार की तरफ जा रहे हैं, उन सबों के हाथ में लाठी, डंडे और भाला है।

किसानों ने बताया कि कोई भी दिन ऐसा नहीं जिस दिन आदमखोर कुत्ते बहियार के खेतों में किसान मजदूरों पर हमला नहीं कर रहे हैं। कुत्तों को देख खेतों में काम कर रहे किसान उसे खदेड़ते दूर तक खदेड़ते नजर आए। उल्लेखनीय है कि इस घटना से पहले जिले के बछवाड़ा, भगवानपुर, छौड़ाही समेत अन्य प्रखंड क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?