लाइव न्यूज़ :

Seoni news Update: अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान गए 50 से ज्यादा लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 12 बेहोश

By भाषा | Updated: March 3, 2020 19:50 IST

मधुमक्खियों के हमले से घायल लोगों में से 12 बेहोश हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। छपारा अस्पताल में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयुष जैन ने बताया कि मधुमक्खी के हमले से घायलों का इलाज किया जा रहा है, सभी खतरे से बाहर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुगर लेवल की जांच व एंटीबायोटिक के साथ अन्य इलाज से सभी जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।ग्रामीणजन आदिवासी परिवार की मृत महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान गए थे।

सिवनीः सिवनी जिले के छपारा विकासखण्ड अंतर्गत गोरखपुर गांव में सोमवार को एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान गए 50 से ज्यादा लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले से घायल लोगों में से 12 बेहोश हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। छपारा अस्पताल में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयुष जैन ने बताया कि मधुमक्खी के हमले से घायलों का इलाज किया जा रहा है, सभी खतरे से बाहर हैं।

शुगर लेवल की जांच व एंटीबायोटिक के साथ अन्य इलाज से सभी जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। घायल हुए गोरखपुर गांव सरपंच रामदयाल इड़पाचे, हरचंद डहेरिया, केसरी उइके इत्यादि ने बताया कि ग्रामीणजन आदिवासी परिवार की मृत महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान गए थे।

इसी दौरान कहीं दूर से अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और देखते ही देखते मधुमक्खियों ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों पर हमला करके डंक मारना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों का झुंड कहां से और कैसे आया यह कोई नहीं समझ सका।

सरपंच ने बताया कि अफरा तफरी के बीच सभी मधुमक्खियों से बचने का प्रयास करते रहे। बाद में मधुमक्खियों के वहां से जाने के बाद मृत महिला का अंतिम संस्कार किया जा सका। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी