लाइव न्यूज़ :

बरेलीः नेपाली सुष्मिता सारू मागर हाथ जोड़कर कर थी विनती, मैं चोर नहीं हूं?, नौकरी खोज रही हूं, भीड़ ने पीटा, 4 अरेस्ट, जीवन से जूझ रही महिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 11:24 IST

बरेलीः शनिवार रात करीब एक बजे जब फोन पर बात करते हुए वह छत पर, तब कुछ लोगों ने उसे चोर समझ लिया। किला थाने के अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने शोर मचाया।

Open in App
ठळक मुद्देटॉर्च की रोशनी में उसे देखा और उसका पीछा किया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में नौकरी की तलाश में एक नेपाली महिला को भीड़ ने कथित तौर पर चोरी के शक में पीट दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नेपाल के पोखरा जिले की रहने वाली सुष्मिता सारू मागर उर्फ काजल नाम की महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला बारादरी में अपने एक परिचित विनय गंगवार के घर पर थी। शनिवार रात करीब एक बजे जब फोन पर बात करते हुए वह छत पर, तब कुछ लोगों ने उसे चोर समझ लिया। किला थाने के अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने शोर मचाया।

टॉर्च की रोशनी में उसे देखा और उसका पीछा किया। उन्होंने कहा कि डरकर उसने छत का दरवाजा खोलने की कोशिश की, ऐसा न कर पाने पर वह घबराहट में छत से कूद गई और जमीन पर गिर गई। अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद भीड़ ने उसे लाठियों से पीट दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जिसमें महिला हाथ जोड़कर विनती करती दिख रही है और बार-बार कह रही है, "मैं चोर नहीं हूं," लेकिन भीड़ उस पर हमला करती रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने कहा कि वीडियो और पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चार आरोपियों गौरव सक्सेना, शिवम सक्सेना, अमन सक्सेना और अरुण सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा में काम करती थी, लेकिन उसकी नौकरी छूट गई थी और वह काम की तलाश में एक परिचित के माध्यम से बरेली आई थी। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि हमले के दौरान उसके दो दांत टूट गए और पैर में चोट आईं। पुलिस ने हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनेपालnepal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले