लाइव न्यूज़ :

Bareilly: 4 वर्षीय बच्ची की हत्या?, ताई और तांत्रिक अरेस्ट, बोरवेल के पास बोरी में रखा गया मिस्टी का शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2024 19:51 IST

Bareilly: पुलिस ने बताया कि मिस्टी की ताई सावित्री ने किसी को भी अपने घर में प्रवेश करने की अनुमति देने से मना कर दिया था जिसके बाद उसकी गतिविधियां ‘‘संदिग्ध’’ पाई गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों ने इज्जत नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की। सावित्री के घर पर छापा मारा और बोरवेल के पास मिस्टी का शव बरामद किया।

Bareilly: बरेली जिले में इज्जत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक क्रिया के लिए चार वर्षीय एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में उसकी ताई और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकरियों ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची मिस्टी के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की और बच्ची की ताई के घर से उसका शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि मिस्टी शिकारपुर चौधरी गांव स्थित अपने घर से शनिवार को लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने इज्जत नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि मिस्टी की ताई सावित्री ने किसी को भी अपने घर में प्रवेश करने की अनुमति देने से मना कर दिया था जिसके बाद उसकी गतिविधियां ‘‘संदिग्ध’’ पाई गईं। उसने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की। पुलिस ने सावित्री के घर पर छापा मारा और बोरवेल के पास एक बोरी में रखा गया मिस्टी का शव बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सावित्री और उसके चचिया ससुर एवं तांत्रिक गंगा राम ने ‘‘काले जादू से जुड़े अनुष्ठानों’’ के लिए बच्ची की हत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?