लाइव न्यूज़ :

बारामुलाः शराब की दुकान पर हमले के दो आरोपी आतंकी थाने से फरार, चार पुलिसकर्मी निलंबित, हाई अलर्ट जारी कर तलाश तेज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 5, 2023 15:39 IST

बारामुला में पुलिस हिरासत से लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी फरार हो गए हैं। फरार होने वाले आतंकियों के नाम मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबारामुला में शराब की दुकान पर हुए हमले की वारदात में लिप्त थे।आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे।शराब की दुकान को निशाना बनाकर  ग्रेनेड फेंका था।

जम्‍मूः उत्‍तरी कश्‍मीर में बारामुला जिले के थाने से वे दो आतंकी फरार हो गए हैं जिन्‍हें एक शराब की दुकान पर ग्रनेड हमला करने के आरोप में पकड़ा गया था। इस फरारी के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और हाई अलर्ट जारी कर तलाश तेज की गई है। 

 

पुलिस ने बताया कि बारामुला में पुलिस हिरासत से लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी फरार हो गए हैं। फरार होने वाले आतंकियों के नाम मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला हैं। फरार होने वाले दोनों आतंकी बारामुला में शराब की दुकान पर हुए हमले की वारदात में लिप्त थे।

पुलिस ने इन दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया था और जांच में पता चला कि ये दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे। 17 मई 2022 को आतंकियों ने बारामुला के दीवान बाग में एक शराब की दुकान को निशाना बनाकर  ग्रेनेड फेंका था। दुकान के अंदर ग्रेनेड फटने से चार कर्मचारी घायल हो गए थे, जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई थी।

सभी कर्मी जम्मू संभाग के रहने वाले थे। हमले के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इस मामले में चार आतंकियों समेत एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 5 पिस्तौल, 23 ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

इस मामले की गंभीरता और पुलिस की लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने एक्शन  लिया गया है और चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन  ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दोनों आतंकियों के फरार होने के बाद पूरे कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। घाटी में पुलिस और प्रशासन दोनों ही चिंतित हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास