लाइव न्यूज़ :

Barabanki Rape: आफताब ने किशोरी को फुसलाकर दोस्त सगीर के घर लाया और बाहर ताला लगाकर किया रेप, शोर सुनकर लोग दौड़े और ताला तोड़ पकड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2024 15:44 IST

Barabanki Rape: काजीपुर मोहल्ला के रहने वाले आफताब ने किशोरी (15) को फुसलाकर अपने दोस्त सगीर के घर ले गया और घर के बाहर ताला लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी कोचिंग जाने के लिए सोमवार को घर से निकली।लोग बंद मकान के अंदर से किसी के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे।पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Barabanki Rape:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के में एक युवक ने एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किशोरी का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया एवं आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कोचिंग जाने के लिए सोमवार को घर से निकली।

इसी दौरान काजीपुर मोहल्ला के रहने वाले आफताब ने किशोरी (15) को फुसलाकर अपने दोस्त सगीर के घर ले गया और घर के बाहर ताला लगा दिया। पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद आसपास के लोग बंद मकान के अंदर से किसी के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने ताला तोड़ कर 26 वर्षीय आफताब को पकड़ लिया और उसके साथी सगीर को पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पूछ-ताछ के दौरान सगीर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस निरीक्षक डीके सिंह ने बताया की दुष्कर्म मामले में पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने