लाइव न्यूज़ :

बाराबंकीः प्रेम संबंध के कारण 16 साल के नाबालिग की हत्या, खेत में लगे कंटीले तार से शव बरामद, जानें क्यों मार डाला

By भाषा | Updated: August 23, 2022 17:00 IST

उत्तर प्रदेशः थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि सूरज (16) के परिजनों की तहरीर पर कल्लू, फरीद व आबिद पर हत्या का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद जांच को दिशा मिलेगी।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है।

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर प्रेम संबंधों के चलते एक नाबालिग लड़के सूरज की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सूरज के मामा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि सूरज (16) के परिजनों की तहरीर पर कल्लू, फरीद व आबिद पर हत्या का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद जांच को दिशा मिलेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है।

पुलिस के अनुसार थाना असंद्रा के ग्राम चितई का पुरवा निवासी रमेश चौहान दिल्ली में नौकरी करते है और उनका पुत्र सूरज अपनी मां सावित्री व भाई-बहनों के साथ दरियाबाद थाना क्षेत्र के लालपुर गुमान में रहता था। सूरज के मामा रामतेज के हवाले से पुलिस ने बताया कि सूरज गांव के बाहर चौराहे पर स्थित उनकी किराने की दुकान पर रात में सोने जाता था।

रविवार रात भी सूरज दुकान पर सोने गया था। सुबह सूरज दुकान के बाहर नहीं मिला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम दुकान से कुछ दूरी पर स्थित खेत में लगे कंटीले तार पर सूरज का शव पड़ा मिला।

पास में ही उसका मोबाइल भी मिला। सूरज की पीठ पर चोट के निशान मौजूद थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पूर्णेंदु सिंह भी मौके पर पहुंचे।

रामतेज ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कल्लू, फरीद व आबिद पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत में रामतेज ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के घर की लड़की से सूरज का प्रेम संबंध था और वे लोग पहले भी धमकी दे चुके थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर