लाइव न्यूज़ :

केरोसिन छिड़क कर नवविवाहिता को जिंदा जलाया, कसूर जान हो जाएंगे हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2022 16:27 IST

बिहार में बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के हिजरिया गांव का मामला है. ससुराल वालों को जल्द बच्चा चाहिए था. लेकिन मृतका अभी बच्चा नहीं चाहती थी.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.मायके से लोगों के पहुंचने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई.

पटनाः बिहार में बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के हिजरिया गांव में एक 22 साल की एक नवविवाहिता की सिर्फ इसलिए जिंदा आग के हवाले कर दिया गया, क्योंकि ससुराल वालों को जल्द बच्चा चाहिए था. लेकिन मृतका अभी बच्चा नहीं चाहती थी.

मृतका की पहचान भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र निवासी विजय ठाकुर की पुत्री निशा कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतका के परिवार की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में निशा की मां गीता देवी ने बताया कि दो साल पहले बेटी की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से हिजरिया गांव निवासी स्व. योगेन्द्र ठाकुर के 24 वर्षीय टिंकु कुमार ठाकुर के साथ की थी.

शादी के बाद बेटी बोला करती थी कि ससुराल वाले बच्चा नहीं होने के कारण विवाद करते रहते हैं. छठ के समय दामाद ने लड़ाई-झगड़ा कर बेटी को ले गया था. तबसे वह ससुराल में ही रह रही थी. निशा की मां ने बताया कि कुछ दिन पहले घर बनाने के लिए दामाद को 20 हजार रुपए दिए थे. लेकिन इसके बाद भी वो और पैसों की मांग कर रहा था. इसके लिए बेटी पर भी दबाव बना रहा था.

जिसकी सूचना बेटी ने मोबाइल से चार दिन पूर्व की थी. आज सुबह दामाद ने फोन कर सूचना दी कि सिलेंडर फटने से निशा जल गई है. जिससे उसकी मौत हो गई है. सूचना पाकर जब मैं पहुंची तो देखा कि मेरी पुत्री का शव रखा हुआ है और उसके घर के सारे लोग फरार है. मायके से लोगों के पहुंचने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई.

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.  मृतका की मां ने दामाद टिंकू कुमार ठाकुर, दामाद की मां मीरा देवी, दामाद की बहन पूनम देवी, बहनोई राकेश ठाकुर (बांका थाना क्षेत्र के कझिया गांव निवासी) पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के साथ केरोसिन छिड़क कर बेटी को जिंदा मार देने का आरोप लगाया है.

जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में पूछे जाने पर बाराहाट थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह