लाइव न्यूज़ :

प्रेमी ने दिया धोखा तो महिला कैशियर ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखकर गई सारी सच्चाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2019 08:50 IST

दोनों के परिवारों को भी उनके प्रेम संबंध की जानकारी थी. परिवार के लोग भी विवाह कराने के लिए तैयार थे लेकिन इस बीच आरोप है कि वहां प्रेमी का किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों के परिवारों को भी उनके प्रेम संबंध की जानकारी थी. रात 10 बजे उसे खोजने में जुटे परिजनों को उसकी दुपहिया गांधीसागर तालाब के पास खड़ी दिखाई दी.

नागपुर के सिंडीकेट बैंक की महिला कैशियर प्रियंका राघोबाजी देवघरे (29) ने अपने प्रेमी से धोखा खाने के बाद गांधीसागर तालाब में कूदकर जान दी थी. प्रियंका के खुदकुशी किए जाने की असल वजह का खुलासा उसके सुसाइड नोट से हुआ है. इसके बाद गुरुवार को गणेशपेठ पुलिस ने प्रियंका के प्रेमी आरोपी दिनेश वासुदेवराव पडोले (नंदनवन) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.

गोलीबार चौक निवासी प्रियंका सिंडीकेट बैंक की महाल शाखा में बतौर कैशियर कार्यरत थी. हमेशा की तरह प्रियंका 22 नवंबर को सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी. लेकिन शाम को ऑफिस खत्म होने का समय होकर भी प्रियंका घर नहीं लौटी. उससे मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो रहा था.

रात 10 बजे उसे खोजने में जुटे परिजनों को उसकी दुपहिया गांधीसागर तालाब के पास खड़ी दिखाई दी. उन्हें तालाब में प्रियंका का तैरता शव दिखाई दिया. गणेशपेठ पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसी बीच प्रियंका के कमरे से उसके हाथों से लिखी चिट्ठी मिली. इसमें उसने प्रेमी दिनेश द्वारा प्रताडि़त करने और शादी से मुकरने का जिक्र किया था. प्रियंका के बैंक में ही आरोपी दिनेश पडोले मैनेजर था. एक साथ काम करने से दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे.

दोनों के परिवारों को भी उनके प्रेम संबंध की जानकारी थी. परिवार के लोग भी विवाह कराने के लिए तैयार थे लेकिन इस बीच आरोपी दिनेश का दूसरी बैंक शाखा में तबादला हो गया. आरोप है कि वहां दिनेश के दूसरी युवती से प्रेम संबंध हो गए. इसके बाद से दिनेश अपनी प्रेमिका प्रियंका से दूरी बनाने लगा था. वह प्रियंका पर जबरन आरोप लगाकर उसे प्रताडि़त करने लगा था.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह