लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम को हनी ट्रैप में फंसाया गया, शव को काटने के लिए बुलाया गया था मुंबई से कसाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 24, 2024 17:36 IST

अनवारुल अजीम का शव कोलकाता के पास न्यू टाउन में एक किराए के आवास में मिला था। बांग्लादेश के सांसद की हड्डियों को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम को हनी ट्रैप में फंसाया गयाशव कोलकाता के पास न्यू टाउन में एक किराए के आवास में मिला थाशव को काटने वाले कसाई की पहचान जिहाद हवलदार के रूप में की गई है

नई दिल्ली: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसद अनवारुल अजीम की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने एक कसाई को गिरफ्तार किया जिसे अनवारुल अजीम के शव को काटने के लिए 'विशेष रूप से' मुंबई से लाया गया था। पुलिस को शक है कि सांसद अनवारुल अजीम हनी ट्रैप का शिकार हुए थे। पुलिस को संदेह है कि सांसद को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में फुसलाकर ले गई थी। सांसद को इसी फ्लैट में सुपारी किलर्स द्वारा मार दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

अनवारुल अजीम का शव कोलकाता के पास न्यू टाउन में एक किराए के आवास में मिला था। बांग्लादेश के सांसद की हड्डियों को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया गया था। फिर पहचान मिटाने के लिए लाश को पैक करके ठिकाने लगा दिया गया। इस मामले में हिरासत में लिया गया व्यक्ति बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है। इसने हत्या मामले के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी।

अनवारुल अजीम के शव को काटने वाले कसाई की पहचान जिहाद हवलदार के रूप में की गई है। वह 24 साल का है। खुलासा हुआ है कि वह मुंबई में रहने वाला एक अवैध अप्रवासी है। अधिकारियों के मुताबिक, अजीम की हत्या से दो महीने पहले उसे कोलकाता लाया गया था। उसने कबूल किया कि उसने बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां के आदेश पर काम किया। उसे हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार जांच में एक एंगल ये भी सामने आया है कि अख्तरुज्जमां शाहीन की प्रेमिका शिलास्ती रहमान ने सांसद अनवारुल अजीम को प्रेम जाल में फंसाया। शिलास्ती रहमान एक बांग्लादेशी नागरिक है । 13 मई को शिलास्ती रहमान को सांसद अनवारुल अजीम और दो अन्य लोगों के साथ न्यू टाउन में आवासीय अपार्टमेंट में प्रवेश करते देखा गया था। उक्त आवासीय अपार्टमेंट अख्तरुज्जमां द्वारा किराए पर लिया गया था। अनवारुल को ढाका से कोलकाता लाने के लिए शिलास्ती का इस्तेमाल किया गया था। यहां अख्तरुज्जमां ने अनवारुल को मारने की योजना बनाई थी। ढाका पुलिस को यह भी संदेह है कि अख्तरुज्जमां अब अमेरिका भाग गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबांग्लादेशकोलकातापश्चिम बंगालPoliceमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए