लाइव न्यूज़ :

Bangladesh MP Anwarul Azim Anar Murder: दोस्त ने सांसद अनार की हत्या की, 5 करोड़ रुपये की सुपारी, पुलिस अधिकारी ने कहा- ऐसे चक्रव्यूह कर मारा गया, पढ़िए अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2024 15:37 IST

Bangladesh MP Anwarul Azim Anar Murder: बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता में लापता अनार की हत्या हुई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा था कि मामले की जांच राज्य सीआईडी ​​कर रही है।पुराने मित्र ने उन्हें मारने के लिए भारी रकम (लगभग पांच करोड़ रुपये) का भुगतान किया था।अवामी लीग के सांसद का दोस्त अमेरिकी नागरिक है और उसके पास कोलकाता में एक फ्लैट है।

Bangladesh MP Anwarul Azim Anar: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की "हत्या" की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके एक दोस्त ने उनकी (सांसद) हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता में लापता अनार की हत्या हुई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा था कि मामले की जांच राज्य सीआईडी ​​कर रही है। अधिकारी ने बताया, “यह एक सुनियोजित हत्या थी।

सांसद के एक पुराने मित्र ने उन्हें मारने के लिए भारी रकम (लगभग पांच करोड़ रुपये) का भुगतान किया था। उन्होंने कहा, अवामी लीग के सांसद का दोस्त अमेरिकी नागरिक है और उसके पास कोलकाता में एक फ्लैट है। सीआईडी ​​के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने बुधवार को कहा था कि पुलिस के पास "विश्वसनीय इनपुट" थे कि अनार की " संभवत: हत्या कर दी गई है ।"

लेकिन अभी तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है। यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस को कोलकाता के बाहरी इलाके के न्यू टाउन में स्थित अपार्टमेंट (जहां सांसद के 13 मई को वहां आखिरी बार मौजूद होने का पता चला था) में खून के धब्बे मिले हैं, चतुर्वेदी ने कहा, “हमारी फॉरेंसिक टीम संदिग्ध अपराध स्थल की जांच कर रही है।

इस बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी।” लापता सांसद कथित तौर पर इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। उनकी तलाश छह दिन बाद तब शुरू हुई जब उत्तरी कोलकाता के बारानगर के निवासी और बांग्लादेशी राजनेता के परिचित गोपाल विश्वास ने 18 मई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

अनार यहां आने के बाद बिस्वास के घर पर रुके थे। अपनी शिकायत में बिस्वास ने कहा कि अनार 13 मई की दोपहर को डॉक्टर से मिलने के लिए अपने बारानगर आवास से निकले। उन्होंने कहा था कि वह रात के खाने के लिए घर वापस आएंगे। बिस्वास ने दावा किया कि बांग्लादेश के सांसद से 17 मई से संपर्क नहीं हुआ था। इस वजह से उन्हें एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करानी पड़ी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबांग्लादेशकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा