लाइव न्यूज़ :

पत्नी के लिए गहना खरीदने आए थे कोलकाता, बांग्लादेश कारोबारी ने कहा-मुझे बंधक बनाया गया, 50 लाख देकर छूटा

By भाषा | Updated: November 13, 2019 12:38 IST

कारोबारी ने इस बाबत एंटेली पुलिस थाने में शिकायत रविवार को दर्ज करवाई। बांग्लादेशी कारोबारी बशीर मियां ने शिकायत में कहा कि अपहरणकर्ताओं ने उसे उत्तर 24 परगना जिले के हाबड़ा इलाके में एक अज्ञात स्थान पर बंधक बना कर रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।बशीर अपनी पत्नी के लिए गहने खरीदने के वास्ते पिछले हफ्ते कोलकाता आए थे।

बांग्लादेश के एक कारोबारी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे अगवा किया था और उनके चंगुल से छूटने के लिए उसे 50 लाख रुपए की फिरौती देना पड़ी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कारोबारी ने इस बाबत एंटेली पुलिस थाने में शिकायत रविवार को दर्ज करवाई। बांग्लादेशी कारोबारी बशीर मियां ने शिकायत में कहा कि अपहरणकर्ताओं ने उसे उत्तर 24 परगना जिले के हाबड़ा इलाके में एक अज्ञात स्थान पर बंधक बना कर रखा था।

अपनी रिहाई के लिए उसने उन्हें 50 लाख रुपए की फिरौती दी। बशीर अपनी पत्नी के लिए गहने खरीदने के वास्ते पिछले हफ्ते कोलकाता आए थे। वह अमेरिकी डॉलर लेकर आए थे। कुछ कारोबारी सौदों के सिलसिले में उन्होंने शनिवार को सियालदह इलाके में एक शॉपिंग मॉल में कुछ लोगों से मुलाकात की।

अधिकारी ने बताया कि मुलाकात के बाद बशीर ने उनके साथ दिन का खाना शॉपिंग मॉल में ही खाया और फिर वह लोग एक अन्य व्यक्ति से मिलने हाबड़ा जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए। हाबड़ा में वे लोग बशीर को अज्ञात स्थान पर ले गए और बंधक बना लिया।

प्राथमिकी के मुताबिक, उन लोगों ने बशीर से उनके पिता को फोन लगवा कर करीब छह लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसके अलावा बशीर के पास मौजूद 44 लाख रुपए भी अपहरणकर्ताओं ने छीन लिए। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने बशीर को भारत-बांग्लादेश सीमा पार भेजने का काम दो एजेंटों को सौंप दिया।

जब बशीर ने उन्हें सारी बात बीएसएफ के अधिकारियों को बताने की धमकी दी तो एजेंटों ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद बशीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालकोलकाताबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?