लाइव न्यूज़ :

Bangalore: बेटी की निजी फोटो वायरल करने की मिली धमकी, पिता ने कर दी हत्या

By धीरज मिश्रा | Updated: November 22, 2023 15:56 IST

Bangalore: बेंगलुरु पुलिस ने एक व्यक्ति को 21 साल के युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजूनाथ के तौर पर हुई है जो कैब ड्राइवर का काम करता था। वहीं मृतक की पहचान विल्सन गार्डन विवासी डेविड के रूप में हुई है। डेविड फूड डिलीवरी का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी को फोन पर परेशान करने वाले युवक को पिता ने चाकू से मार डालाआरोपी ने मृतक को समझाया था, बेटी को परेशान न करेसुब्बान्ना गार्डन के पास युवक को बुलाया, जहां मौका देखकर हत्या कर दी

Bangalore: बेंगलुरु पुलिस ने एक व्यक्ति को 21 साल के युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजूनाथ के तौर पर हुई है जो कैब ड्राइवर का काम करता था। वहीं मृतक की पहचान विल्सन गार्डन विवासी डेविड के रूप में हुई है। डेविड फूड डिलीवरी का काम करता था। पुलिस के अनुसार, मंजूनाथ बेंगलुरु के अनेपाल्या में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था।

इसकी तीन बेटियों में से एक का रिश्ता डेविड के साथ था। इस रिश्ते के बारे में लड़की के पिता मंजूनाथ को हुआ। इस पर उसने युवक को चेतावनी दी और लड़की से दूर होने के लिए कहा। वहीं बेटी को भी कहा कि वह उस लड़के साथ किसी तरह का रिश्ता न रखे।

चेतावनी के बाद भी करता रहा कॉल

मंजूनाथ की तरफ से चेतावनी मिलने के बाद भी डेविड उसकी लड़की को फोन करता रहा। जब लड़की फोन नहीं उठाती तो उसे मैसेज करता। इसमें वह उसे धमकी देता था। लड़की पर जबरन रिश्ते में रहने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसे लेकर लड़की काफी परेशान हो गई। लेकिन उसने डेविड के साथ रिश्ते में रहने से इंकार कर दिया। इस पर गुस्सा होते हुए डेविड ने उसकी कुछ निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी।

डेविड ने कहा कि वह उसकी फोटो को अपने दोस्तों और उसके परिवार के लोगों में भेज देगा। लड़की ने इस बारे में अपने पिता को सारी बात बता दी।

मंजूनाथ ने डेविड को मिलने के लिए बुलाया

बेटी को परेशान करने वाले डेविड को मंजूनाथ ने मिलने के लिए सुब्बान्ना गार्डन के पास बुलाया। पुलिस के अनुसार, यहां दोनों में बातचीत के दौरान बहस शुरू हो गई। इसके बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान मौका पाते ही मंजूनाथ ने डेविड पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे डेविड की मौत हो गई।

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeक्राइमसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?