लाइव न्यूज़ :

बांदाः शराब के नशे में अपनी 18 साल की बेटी के साथ बलात्कार, लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 16:28 IST

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मरका थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बृहस्पतिवार की रात अपनी 18 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद शुक्रवार को लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

बांदाः उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जिसके बाद लड़की ने फांसी लगा ली।

 

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मरका थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बृहस्पतिवार की रात अपनी 18 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शुक्रवार को लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश : महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

लिव इन में रह रही अपनी महिला साथी की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के आरोपी व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15 सितंबर, 2021 को खुशी उर्फ सपना नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव को दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल के पास गंग नहर में फेंक दिया गया था।

महिला का शव थाना जेवर पुलिस ने बरामद किया था। सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां शीला देवी ने बुलंदशहर के सलेमपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया था, जहां से मामला नोएडा स्थानांतरिक किया गया। उन्होंने बताया कि फरवरी, 2022 में थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के साथ लिव इन में रहता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महिला से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था।

घटना वाले दिन आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और कमरा बंद करके चला गया। अगले दिन जब वह आया तो उसने महिला के शव को एक बोरी में भरा और अपनी कार में डालकर उसे कोट पुल के पास ले गया। वहां पर उसने गंग नहर में शव को फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?