लाइव न्यूज़ :

सपा नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, सुराग देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2022 14:25 IST

यूपी पुलिस ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की घटना के संबंध में महत्त्वपूर्ण सुराग देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज (35) चुनाव प्रचार कर अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और सपा नेताओं की भीड़ जुट गई।

बलरामपुरःउत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। हालात की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की घटना के संबंध में महत्त्वपूर्ण सुराग देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज (35) चुनाव प्रचार कर अपने घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने तेज हथियार से उनका गला रेत दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और सपा नेताओं की भीड़ जुट गई।

वारदात की जानकारी मिलते ही देवी पाटन मंडल के आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री एस. पी. यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

पूर्व चेयरमैन फिरोज तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार थे। उनकी हत्या से नाराज तुलसीपुर के व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें और कारोबार बंद करके विरोध का ऐलान किया है। पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने बुधवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चार टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने बुधवार को बताया कि फ़िरोज अहमद की हत्या का महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को न सिर्फ एक लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा बल्कि सूचना देने वाले का नाम पता भी गुप्त रखा जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?