लाइव न्यूज़ :

Ballia News: लॉज के कमरे में पति ने किया पत्नी का कत्ल, खुद को मारा चाकू; कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2025 13:38 IST

Ballia News:एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है

Open in App

Ballia News:उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण धारदार हथियार से कथित तौर पर अपनी पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया और आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस इस घटना में विवाहिता की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि बलिया जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक लॉज के मैनेजर ने रविवार रात को पुलिस को सूचना दी कि लॉज के एक कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है और न ही कोई हरकत हो रही है।

एसपी ने कहा कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी (नगर) व कोतवाली पुलिस ने अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को खोला, जहां एक युवक और युवती बेहोशी की हालत में पड़े मिले। कमरे में खून बिखरा पड़ा मिला।

एसपी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवती की शिनाख्त आरटीआई चौकी, मोहनपुरवा पीर नगर, गाजीपुर निवासी नेहा परवीन (29) और युवक की पहचान प्रेम चक उमरगंज, थाना बलिया शहर कोतवाली निवासी जमील अहमद (30) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि लड़की के गर्दन पर कटे का निशान मिला है, वहीं लड़के के कलाई पर कटे का निशान है। कमरे से एक चाकू भी बरामद हुआ है। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक ने पहले चाकू से युवती के गर्दन पर वार किया और फिर खुद अपनी कलाई काट ली।

उन्होंने बताया कि दोनों ने अदालत में विवाह किया था। सूत्रों के अनुसार युवक के परिजन इस विवाह से खुश नहीं थे, इसीलिए युवक अपनी पत्नी के साथ ओक्डेनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित लॉज में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। भाषा सं आनन्द सुरभि सुरभि

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा