लाइव न्यूज़ :

अस्पताल से घर लौट रहे किडनी के मरीज की मौत, एम्बुलेंस की ट्रक से टक्कर, 6 अन्य घायल, पांच की गंभीर हालत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2022 16:11 IST

पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस में ड्राइवर और मरीज के रिश्तेदारों सहित कुल सात लोग थे। दुर्घटना के बाद सभी को जालेश्वर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 55 वर्षीय मरीज इरशाद खान को मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर तड़के हुआ। पुलिस का कहना है कि वे दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।केशपुर गांव के निवासी खान भुवनेश्वर स्थित एम्स में डायलिसिस के बाद घर लौट रहे थे।

बालेश्वरः ओडिशा में मंगलवार को एक एम्बुलेंस की ट्रक से टककर हो गई जिससे राज्य के एक अस्पताल से पश्चिम बंगाल स्थित अपने घर लौट रहे किडनी के एक मरीज की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

हादसा बालेश्वर जिले के जलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर तड़के हुआ। पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस में ड्राइवर और मरीज के रिश्तेदारों सहित कुल सात लोग थे। दुर्घटना के बाद सभी को जालेश्वर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 55 वर्षीय मरीज इरशाद खान को मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के केशपुर गांव के निवासी खान भुवनेश्वर स्थित एम्स में डायलिसिस के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में घायल हुए छह लोगों में से पांच की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बालेश्वर जिला मुख्यालय ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि वे दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा