लाइव न्यूज़ :

Odisha: बालासोर आत्मदाह मामले में 2 लोग गिरफ्तार, छात्रा को उकसाने का लगा आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2025 10:06 IST

Odisha Self-immolate:   इससे पहले, कॉलेज में सहायक प्रोफेसर समीरा कुमार साहू और संस्थान के पूर्व प्राचार्य दिलीप घोष को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

Odisha Self-immolate:  ओडिशा के बालासोर जिले में 20 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले महीने हुई छात्रा की मौत के सिलसिले में रविवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज में एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने एक शिक्षक के खिलाफ दर्ज कराई गई यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कथित रूप से न्याय न मिलने के बाद खुद को आग लगा ली थी। पुलिस ने बताया था कि छात्रा 95 प्रतिशत तक जल गई थी और 14 जुलाई की रात को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर में उसकी मौत हो गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों में कॉलेज छात्र ज्योति प्रकाश बिस्वाल शामिल है जो छात्रा को बचाने के प्रयास में झुलस गया था। इसके अलावा छात्र संगठन की राज्य इकाई के संयुक्त सचिव शुभ्रा संबैत नायक को गिरफ्तार किया गया है।’’

बिस्वाल को हाल में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि उन्हें रविवार देर रात उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, कॉलेज में सहायक प्रोफेसर समीरा कुमार साहू और संस्थान के पूर्व प्राचार्य दिलीप घोष को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों बिस्वाल और नायक को रविवार रात बालासोर के उप-मंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया और उनकी जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :ओड़िसाPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला