लाइव न्यूज़ :

मां ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर मार डाला, इस बात से हो गई नाराज

By भाषा | Updated: March 2, 2022 21:50 IST

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन का कहना है कि महिला पर अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की वजह महिला के पति ने घरेलू कलह बताई है।

बागपतः  उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बाखरपुर गांव में एक मां ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन का कहना है कि महिला पर अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की वजह महिला के पति ने घरेलू कलह बताई है।

धर थाना बालैनी पुलिस के अनुसार बाखरपुर गांव निवासी रोहित कुमार की शादी करीब पांच वर्ष पहले बुलंदशहर की गाजीपुर निवासी मोहिनी के साथ हुई थी। रोहित नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। जादौन ने बताया कि शादी के बाद से ही महिला पर घर में विवाद करने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात मोहिनी ने अपनी चार वर्षीय बेटी शिवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। रोहित बुधवार सुबह काम करके जब घर वापस लौटा तो उसे घटना का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी।

प्रयागराज में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज जिले के गंगापार उतरांव थानाक्षेत्र के रेहतू गांव में बुधवार को मोटरसाइकल सवार अज्ञात लोगों ने अशोक भारतीय नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस अधीक्षक (गंगा पार) अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अशोक भारतीय नाम के व्यक्ति की मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में अशोक भारतीय को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि एसआरएन अस्पताल में डाक्टरों ने अशोक भारतीय को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अशोक भारतीय (45) के परिजनों से तहरीर प्राप्त करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की स्पष्ट वजह अभी तक पता नहीं चली है। अग्रवाल ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?