लाइव न्यूज़ :

बदायूंः पत्नी ने पति के खाने में नींद की गोली मिलाई, बेहोश हो जाने के बाद करंट लगाकर मार डाला, जानिए क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 18:28 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस्लामनगर के मोहाली मोहल्ले में रहने वाले 30 वर्षीय शरीफ की रविवार देर रात लगभग एक बजे संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे शरीफ के परिजनों ने उसकी पत्नी शबनम पर हत्या का आरोप लगाया।रोजाना मारपीट और दुर्व्यवहार करता था तथा उसके चरित्र पर उंगली भी उठाता था।खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला दी और बेहोश हो जाने के बाद करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी।

बदायूंःउत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला को अपने पति को करंट लगाकर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस्लामनगर के मोहाली मोहल्ले में रहने वाले 30 वर्षीय शरीफ की रविवार देर रात लगभग एक बजे संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शरीफ के परिजनों ने उसकी पत्नी शबनम पर हत्या का आरोप लगाया।

वर्मा के मुताबिक, शबनम को जब हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने शरीफ को करंट लगाकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। वर्मा के अनुसार, शबनम ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी और तब से उसका पति उसके साथ रोजाना मारपीट और दुर्व्यवहार करता था तथा उसके चरित्र पर उंगली भी उठाता था।

वर्मा के मुताबिक, शबनम ने कहा कि उसने परेशान होकर देर रात अपने पति को खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला दी और बेहोश हो जाने के बाद करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। वर्मा के अनुसार, शबनम ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शोर मचाकर परिजनों को इकट्ठा किया और कहा कि किसी ने शरीफ की हत्या कर दी है। अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?