लाइव न्यूज़ :

Badaun Police: 7 वर्षीय बच्ची से बलात्कार की कोशिश, चिल्लाने लगी तो सिर को दीवार पर कई बार मारा और फिर ईंट से वार कर की हत्या?, मुठभेड़ के बाद आरोपी आलम अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2024 12:36 IST

Badaun Police: आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम के अलावा पुलिस के कई दल गठित किए गए और आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे बीनपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई है।मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगी है। कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया।

Badaun Police:उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सब्जी खरीदने बाजार गयी बच्ची अचानक लापता हो गई। उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे और रात में उसका शव अर्धनग्न अवस्था में एक खंडहर मकान में मिला। आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम के अलावा पुलिस के कई दल गठित किए गए और आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे बीनपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई है और मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में मनोज नाम का एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए रात में ही एसओजी समेत कई पुलिस दलों को लगाया गया था।

रात में ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे पुलिस और आरोपी के बीच बीनपुर रोड पर मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस दल पर गोलीबारी की, जिसमें मनोज नाम का कांस्टेबल घायल हो गया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जाने आलम ने एक खंडहर हो चुके मकान में लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब लड़की चिल्लाने लगी, तो उसने पहले लड़की के सिर को दीवार पर कई बार मारा और फिर ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

साथ ही उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सिंह ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिल पाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?