लाइव न्यूज़ :

बदायूंः नाबालिग प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, शव के पास बियर की बोतल और गिलास के साथ कीटनाशक की शीशी बरामद, लड़की की मां मंदिर आई तो फांसी फंदे पर लटके देखा

By भाषा | Updated: May 21, 2022 16:15 IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसावां थाना क्षेत्र का मामला है। प्रेमी युगल की पहचान धर्मपुर गांव के रहने वाले बिकेश (17) और मनसा नगला निवासी कीर्ति (16) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे शव अलग-अलग साड़ी से लटके हुए पाए गए। शव के पास बियर की बोतल और गिलास के साथ कीटनाशक की एक शीशी भी मिली है।कीटनाशक मिलाकर बियर पी और फिर फांसी के फंदे पर झूल गए।

बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर में ऊपर बने कमरे में शनिवार सुबह एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रेमी युगल की पहचान धर्मपुर गांव के रहने वाले बिकेश (17) और मनसा नगला निवासी कीर्ति (16) के रूप में हुई है।

दोनों के शव अलग-अलग साड़ी से लटके हुए पाए गए। अधिकारी के मुताबिक, शव के पास बियर की बोतल और गिलास के साथ कीटनाशक की एक शीशी भी मिली है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने कीटनाशक मिलाकर बियर पी और फिर फांसी के फंदे पर झूल गए।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दी गई थी कि मंदिर में रहने वाले मुनेंद्र की बेटी और धर्मपुर निवासी मुनेश के बेटे ने मंदिर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सिंह के मुताबिक, घटनास्थल पर बीयर की बोतल के साथ कीटनाशक की शीशी भी मिली है, जिससे माना जा रहा है कि दोनों ने बियर में कीटनाशक मिलाकर पिया और फिर फांसी के फंदे से झूल गए। एसएसपी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

मंदिर के पुजारी नेमि दास के अनुसार, उन्हें घटना के बारे में पता ही नहीं चल पाया और जब सुबह लड़की की मां मंदिर आई तो उसने दोनों को फांसी के फंदे से लटका देखा। पुजारी के मुताबिक, लड़की की मां ने उनसे फोन लेकर अपने घर पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद पूरा गांव घटनास्थल पर एकत्रित हो गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?