लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की वजह से किराएदार दंपती नहीं दे पाया किराया, मकान मालिक ने कहासुनी के दौरान मारी गोली, दोनों की मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2020 13:32 IST

कडाउन होने की वजह से किरायेदार परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उन्होंने आठ साल के बेटे को करीब एक सप्ताह पूर्व अपने गांव भेज दिया था जबकि संजीव और उनकी पत्नी घर में मौजूद थे। वे कई माह से मकान का किराया नहीं दे पाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ले में मकान मालिक ने विवाद में गोली चलाई जिसमें घायल किराएदार दंपती की मौत हो गई है। संजीव सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह और बच्चे के साथ शहर कोतवाली के एटलस टैंक स्थित बदरका मुहल्ले में राकेश राय के मकान में किराये पर रहते थे।

आजमगढ़ः कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ले में मकान मालिक ने विवाद में गोली चलाई जिसमें घायल किराएदार दंपती की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि संजीव सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह और बच्चे के साथ शहर कोतवाली के एटलस टैंक स्थित बदरका मुहल्ले में राकेश राय के मकान में किराये पर रहते थे।पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन होने की वजह से किरायेदार परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उन्होंने आठ साल के बेटे को करीब एक सप्ताह पूर्व अपने गांव भेज दिया था जबकि संजीव और उनकी पत्नी घर में मौजूद थे। वे कई माह से मकान का किराया नहीं दे पाए थे।उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर मकान मालिक और संजीव के बीच कहा सुनी हुई। सोमवार तड़के मकान मालिक राकेश राय और उनके बेटे निशित राय ने संजीव से किराए की मांग की। उसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि राकेश राय ने गोली चला दी जिससे संजीव और पत्नी साधना सिंह दोनों घायल हो गए।पांडेय ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल ले जाया गया जहां पति पत्नी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मकान मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?