लाइव न्यूज़ :

ASI Murder Case: मुंगेर में दारोगा की हत्या?, अब तक छह आरोपी अरेस्ट, पुलिसकर्मी की राइफल छीनने की कोशिश, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2025 17:07 IST

ASI Murder Case:  अधिकारी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने शनिवार को एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ लिया गया।

ASI Murder Case: बिहार के मुंगेर जिले में लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) संतोष कुमार सिंह की मौत से जुड़े मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने शनिवार को एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

 

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने बताया कि एएसआई सिंह की हत्या के सिलसिले में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक गुड्डू यादव ने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ लिया गया।

मृतक एएसआई मुंगेर के मुफस्सिल थाने में आपातकालीन डायल नंबर सेवा 112 में तैनात था। उस पर हमला करने वाले लोग कथित तौर पर नशे में थे। बिहार में अप्रैल 2016 में शराबबंदी कानून लागू किया गया था, जिसके तहत राज्य में शराब का उत्पादन, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है।

डीजीपी ने बताया, “पुलिस जब गिरफ्तार आरोपियों में से एक गुड्डू यादव को अन्य संदिग्धों की पहचान करने के लिए ले जा रही थी, तब उसने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। यादव ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी भी की। पुलिसकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं और उसे पकड़ लिया।”

डीजीपी ने कहा कि यादव के पैर में गोली लगी है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इसी तरह की एक अन्य घटना में अररिया जिले में बुधवार रात पुलिसकर्मियों और लोगों के एक समूह के बीच हाथापाई के बाद एक एएसआई की मौत हो गई थी।

मुंगेर और अररिया में घटी दोनों घटनाओं में लोगों ने डायल-112 से जुड़े एएसआई पर हमला किया। बिहार के विभिन्न हिस्सों में पुलिसकर्मियों पर हाल ही में हुए हमलों पर टिप्पणी करते हुए डीजीपी ने कहा, “जिले के सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे मामलों में छापेमारी या जांच करने से पहले स्थिति का आकलन करें तथा किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए हमेशा पर्याप्त बल के साथ घटनास्थल पर जाएं। इसके अलावा, सभी जिला पुलिस को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज करने का भी निर्देश दिया गया है।”

डीजीपी के मुताबिक, “आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) भारत सरकार की एक पहल है, जो नागरिकों को 112 पर फोन पर आपात स्थिति में तुरंत मदद हासिल करने की सुविधा देती है। इस नंबर का इस्तेमाल आपात स्थिति में ही करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “डायल-112 की टीम में तीन-चार से ज्यादा कर्मी नहीं होते हैं। लोगों को 112 के कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। अगर मामला कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, तो उन्हें कार्रवाई के लिए संबंधित थानों से संपर्क करना चाहिए।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceनीतीश कुमारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली