लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड का एक और सनसनीखेज वीडियो, बम से हमले के तुरंत बाद चारो तरफ धुंआ ही धुंआ

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 19, 2023 18:55 IST

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गुड्डू मुस्लिम के बम के हमले से घायल सिपाही राघवेंद्र लहूलुहान जमीन पर गिरा हुआ है। वीडियो में बम धमाके के बाद चारो तरफ धुंआ-धुंआ दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल हत्याकांड का एक और सनसनीखेज वीडियो आया पुलिस कर्मी हत्यारों से जान बचाते हुए नजर आ रहा हैसीसीटीवी में कैद हुआ है सिपाही पर बम से हमला

प्रयागराज: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड का एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गुड्डू मुस्लिम के बम के हमले से घायल सिपाही राघवेंद्र लहूलुहान जमीन पर गिरा हुआ है। वीडियो में बम धमाके के बाद चारो तरफ धुंआ-धुंआ दिखाई दे रहा है।  उमेश पाल की पत्नी भी फुटेज में घर से बाहर निकलते दिखाई दे रहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर घायल गिरे सिपाही को कुछ लोग उठा रहे हैं। इसके बाद घायल जवान एक कमरे के अंदर जाता है।

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को रोज नई जानकारियां मिल रही हैं। उमेश पाल हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि उसके हमलावर क्रेटा कार और दो बाइक में आए और उन्होंने उसे गोली मार दी। उमेश पाल पर देसी बमों से हमला कर उनके घर के बाहर गोली मार दी गई। इस मामले में गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद, उनकी पत्नी, उनके दो बेटे, भाई अशरफ और अन्य उमेश पाल की हत्या के मामले में आरोपी हैं।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल क्रेटा के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। पुलिस को पता चला है कि उमेश की हत्या के बाद बमबाज गुड्डू मुस्लिम धूमनगंज से बाइक सवार अरबाज के साथ चकिया पहुंचा था।  गुड्डू के खिलाफ विभिन्न जिलों में कुल 20 आपराधिक केस दर्ज हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कड़ी से कड़ी जोड़कर गुड्डू मुस्लिम तक पहुंचने की कोशिश में है।

इस मामले में पुलिस नामजद होने के बाद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी ढूंढ रही है। उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।  शाइस्ता हमेशा नकाब में रहती है। पुलिस के पास जो फोटो है, वह साफ नहीं है। ऐसे में शाइस्ता को पकड़ना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

टॅग्स :वायरल वीडियोक्राइमहत्याउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली