लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में फिर से हिंदू लड़की का जबरन कराया गया धर्म परिवर्तन, 5 दिन से है लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 09:58 IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित एक गुरुद्वारा के ग्रंथी की लड़की को बंदूक दिखाकर अगवा करने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता का नाम जगजीत कौर है।

Open in App
ठळक मुद्देरेणुका को सिंध प्रांत के सुक्कुर स्थित उसके कालेज इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (आईबीए) से अगवा किया गया है। पाक में हिंदुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले ऑल पाकिस्तान हिन्दू पंचायत संगठन ने फेसबुक पोस्ट में भी इस घटना का जिक्र भी किया है। 

पाकिस्तान में हिन्दू लड़की को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन करने का मामला फिर से देखने को मिला है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रेणुका कुमारी नाम की हिन्दू लड़की जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। हिन्दू लड़की ने आरोप लगाया है कि उसका मुस्लिम लड़के के साथ जबरन विवाह कराया जा सकता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी बीबीए की छात्रा है। वो 29 अगस्त को कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन नो घर नहीं आई है अभी तक। 

इंडिया टूडे के मुताबिक, लड़की 29 अगस्त से अपने घर नहीं पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि लड़की को अगवा करने में उसके क्लासमेट बाबर अमन और मिर्जा दिलवार बेग का हाथ है। मिर्जा दिलवार बेग पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता है। पाक में हिंदुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले ऑल पाकिस्तान हिन्दू पंचायत संगठन ने फेसबुक पोस्ट में भी इस घटना का जिक्र भी किया है। 

रेणुका को सिंध प्रांत के सुक्कुर स्थित उसके कालेज इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (आईबीए) से अगवा किया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि रेणुका को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता मिर्जा दिलवार बेग के घर पर रखा गया है। पुलिस फिलहाल बाबर अमन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

पाकिस्तान में दो दिन पहले भी ऐसी घटना घट चुकी है। इससे पहले, पंजाब प्रांत स्थित एक गुरुद्वारा के ग्रंथी की लड़की को बंदूक दिखाकर अगवा करने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता का नाम जगजीत कौर है। जगजीत कौर के पिता और भाई ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और पंजाब के गवर्नर से मुलाकात कर लड़की को वापस लाने की मदद मांगी है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह