लाइव न्यूज़ :

अंकिता भंडारी हत्याकांड: अंकिता के पिता ने सरकारी वकील को मामले से हटाने की मांग की, आरोपियों का बचाने का आरोप लगाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 3, 2023 15:51 IST

अंकिता के पिता ने जिलाधिकारी से पांच जून तक हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक को हटाने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई नौ जून को है। अंकिता के पिता ने कहा है कि अगर विशेष लोक अभियोजक को मामले से नहीं हटाया गया तो वे परिवार व ग्रामीणों के साथ छह जून से जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में धरना देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता भंडारी हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया हैअंकिता भंडारी के पिता ने पौड़ी के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखासरकारी वकील को हटाने की मांग रखी

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। अंकिता भंडारी के पिता ने पौड़ी के जिलाधिकारी को एक पत्र लिख कर सरकारी वकील को हटाने की मांग रखी है। अंकिता भंडारी के पिता का आरोप है कि सरकारी वकील आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी भंडारी ने पौड़ी के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है।

जिलाधाकिरी को लिखे पत्र में अंकिता के मां- बाप ने हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक पर मामले को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रकरण में एक गवाह विवेक आर्य ने चार मई को दिए अपने बयान में अंकिता की हत्या से पहले उसे नजरबंद कर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर दुराचार किए जाने का आरोप लगाया था। अंकिता के पिता ने दावा किया कि सरकारी वकील ने बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया और बयान दर्ज किए गए कि मुख्य आरोपी ने बंद कमरे में मृतका से बलात्कार करने की कोशिश की थी।

अंकिता के पिता ने जिलाधिकारी से पांच जून तक हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक को हटाने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई नौ जून को है। अंकिता के पिता ने कहा है कि अगर  विशेष लोक अभियोजक को मामले से नहीं हटाया गया तो वे परिवार व ग्रामीणों के साथ छह जून से जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में धरना देंगे। 

क्या है मामला

ऋषिकेश के निकट पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर क्षेत्र में वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की पिछले साल सितंबर में कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक आर्य ने अपने दो कर्मचारियों, भास्कर और गुप्ता के साथ मिलकर चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि कथित तौर पर किसी वीआइपी को 'एक्सट्रा सर्विस' देने से मना करने पर अंकिता की हत्या की गयी।  जिस रिजॉर्ट में अंकिता काम करती थी उसके मालिक भाजपा नेता  विनोद आर्य और उनके पुत्र पुलकित आर्य थे। पुलकित ही रिजॉर्ट का प्रबंधन देखता था। 18 सितंबर 2022 को अंकिता के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में 24 सितंबर 2022 को चिल्ला नहर में अंकिता की लाश मिली।

टॅग्स :उत्तराखण्डक्राइमहत्याकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट